फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest

आढ़तियों ने बंद की मंडी, भुगतान की मांग

Tue, 24 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते आढ़तियान एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Sirsa
द आढ़तियान एसोसिएशन सिरसा के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह आढ़तियों ने हड़ताल करते हुए ई-ट्रेडिंग और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मंडी व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा। सिरसा अनाज मंडी में अभी तक 49724 किसानों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आढ़ती काफी संख्या में एकत्रित हुए और अनाज मंडी बंद करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम जिला उपायुक्त अशोक गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिस प्रकार पंजाब सरकार ने आढ़तियों को जीएसटी लाइसेंस से बाहर रखा है, उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार आढ़तियों पर जीएसटी लागू न करे। जीएसटी के कारण आढ़तियों को बिना मतलब के रिटर्न भरने पड़ते हैं, जबकि आढ़तियों का इससे कोई भी सरोकार नहीं है। वर्ष 2018-19 में सिरसा अनाज मंडी में आढ़तियों व द आढ़ितयान एसोसिएशन ने गेहूं का लदान व ढुलाई का कार्य किया था, क्योंकि ठेकेदार ने यह कार्य सुचारु रूप से नहीं किया।
विज्ञापन

इस संबंध में हैफेड ने 18 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन आढ़तियों व एसोसिएशन का भुगतान अभी बाकी है। इसे शीघ्र करवाया जाए। एफसीआई द्वारा खरीदी गई गेहूं में काटे गए लस्टर लॉस की मूल्य में कटौती का भुगतान चार रुपये 60 पैसे क्विंटल के हिसाब से काट लिया गया था, जो आढ़तियों को आज तक नहीं दिया गया। हरियाणा वेयरहाउस, डीएफएससी व हैफेड ने पूरा भुगतान कर दिया लेकिन आज तक आढ़तियों को भुगतान नहीं मिला है। भुगतान शीघ्र करवाया जाए। इसी के साथ सरकार ई-ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है, जोकि गलत है। एसोसिएशन प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि सरकार एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने जा रही है लेकिन सरकार ने अभी तक पॉलिसी ही जारी नहीं की है। इस मौके पर कीर्ति गर्ग, सुधीर, ललित, अमरसिंह भाटीवाल, कश्मीर कंबोज, रविंद्र बजाज, मंडी यूनियन के प्रधान कृष्ण लाड़वाल, अकाउंटट यूनियन के प्रधान प्रेम शर्मा, कृष्ण मेहता, विनोद सुखीजा, धर्मपाल जिंदल, पूर्व उपाध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्ण वधवा,एसोसिएशन प्रबंधक नरेंद्र सेठी, राकेश वधवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 49724 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
अनाज मंडी में अभी तक जिले के 49724 किसानों ने पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन किया है। जिसके आधार पर किसानों की कपास की खरीद की जाएगी। किसानों का पोर्टल की जरिये लाभ दिया जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा में अभी तक सिरसा जिले के अंतर्गत छह अनाज मंडी आती हैं। जिले की सभी मंडियों के अंतर्गत 855468 एकड़ भूमि कृषि योग्य है। सभी मंडियों में अभी तक 336794 एकड़ भूमि का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है।
जिले की मंडियों में खेती करने योग्य भूमि का आंकड़ा
अनाज मंडी, रजिस्ट्रेशन कुल भूमि
रानियां 7245, 137395.83
सिरसा 11015, 239920.36
ऐलनाबाद 5611, 81334.60
डबवाली 10500, 1683.54
कालांवाली 9211, 135073.52
डिंग 6137 93389
कुल भूमि 49724 एकड़ 855468 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed