फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protest continues for the second day regarding direct lighting of Mandi feeder

Sirsa News: मंडी फीडर की सीधी लाइट को लेकर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी

Sat, 13 Apr 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for the second day regarding direct lighting of Mandi feeder
धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।
रानियां। गांव करीवाला 132 केवी बिजली घर में कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि गांव की लाइट मंडी फीडर से जोड़ी जाए और खेतों की लाइट से अलग की जाए। हालांकि लाइन को जोड़ने का जारी रहा। लेकिन ग्रामीणों बोल रहे हैं कि जब तक लाइन चालू नहीं की जाती, तब तक बिजली घर में उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण कश्मीर सिंह करीवाला, दर्शन सिंह, काबल सिंह, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह, जस्सा सिंह, तेजवीर सिंह, निशान सिंह, मीर सिंह, इंद्राज सिंह, सेवा सिंह ने बताया कि 3 माह पहले पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह से मंडी फीडर के लिए तार डलवाने को लेकर पास करवाया था। मंडी फीडर की तार डालने कार्य पिछले 2 माह से चल रहा है। जो कि अभी तक अधर में लटक रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम ने यह ठेका ऐलनाबाद के किसी ठेकेदार को दिया था। ठेकेदार ने इस ठेके को आगे जेई महेंद्र को दे दिया। महेंद्र जेई ने इस कार्य को करवाने के लिए आगे और कर्मचारियों को काम सौंप दिया।
विज्ञापन

इस प्रकार कार्य आगे से आगे बंटता गया और देरी होती गई। 2 माह बीत गए लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। बिजली निगम प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्रवार से ग्रामीणोंं ने बिजली घर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, तब तक बिजली निगम, प्रशासन व ठेकेदार के विरोध मेंं बिजली घर में धरना जारी रखेंगे। उधर, ग्रामीणों के धरने प्रदर्शन को देखकर ठेकेदार ने पूरा दिन कार्य जारी रखा। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को लाइन शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed