फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,civic issuse,farmer,sirsa news

किसान कल सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद करेंगे रोड, रेल, बाजार और अन्य सेवाएं

Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,farmer,sirsa news
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान अब 26 मार्च को भारत बंद करेंगे। किसान सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रोड, रेल, बाजार, रोडवेज, मंडी और अन्य हर प्रकार की सेवाओं को बंद करेंगे। ऐसे में किसान 12 घंटे भारत बंद रखेंगे। किसानों ने इमरजेंसी सेवाओं वाले वाहनों को आने जाने की अनुमति रखी है। ऐसे में किसानों की ओर से डिंग, भावदीन टोल, सिरसा खुइयां मलाकाना और अन्य कई प्वाइंट का चयन किया है। वहीं, आढ़तियों की ओर से भी सब्जी मंडी और अनाज मंडी बंद रखने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी सभी डिपो में 26 मार्च को दो घंटे विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सिरसा डिपो के प्रधान मदनलाल खोथ, चेयरमैन सुरजीत अरोड़ा एवं डबवाली सब डिपो के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने संयुक्त ब्यान में कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। देश में परिवहन सेवाओं पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की लगातार बढ़ोतरी से भारी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

टीमें बनाकर अलग-अलग स्थानों पर लगाई ड्यूटी
किसानों ने रोड और रेल को पूरी तरह से बंद करने को लेकर 50 से अधिक किसानों की टीमों का गठन किया है और अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसको लेकर भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठक कर रणनीति बनाई है। इसके चलते किसानों ने प्वाइंट भी तय किए हैं। वहीं, किसानों ने शांतिपूर्वक ढंग से रोष प्रदर्शन करने की अपील की है। इस मौके पर किसान नेता हरविंद्र सिंह थिंद, गुरदीप सिंह गिल, राम चंद्र, लाभ चंद, हरभजन सिंह, रमन, गोलू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed