फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,choutala,civic issuse farmers,sirsa news,ajay singh

किसानों ने उल्टी तस्वीर कर मनाया जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौटाला का जन्मदिन

Sat, 13 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest,choutala,civic issuse farmers,sirsa news,ajay singh
महाग्राम चौटाला में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस को किसानों ने शनिवार को उनकी तस्वीर को उल्टा कर मनाया। धरनास्थल पर किसानों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पैक्स चौटाला के वाइस चेयरमैन दयाराम उलानिया, पूर्व सरपंच आत्माराम छिंपा, पूर्व सरपंच कृष्ण बिश्नोई, पूर्ण राम जाखड़, सोहनलाल पचार, पृथ्वी बिश्नोई, बनवारी लाल सिहाग, सरदार गुरबाज सिंह, मदन घिटाला, भीम सहारण, उदाराम सुथार, बलराम धायल, राजाराम सिहाग, मदन सिहाग ने बताया कि नेशनल हाईवे नंबर 54 पर पिछले 43 दिनों से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में धरना चल रहा है। आक्रोश जाहिर करते हुए किसानों ने कहा कि 43 दिन बीतने के उपरांत भी किसी ने किसानों की सुध नहीं ली है। राजस्थान की महापंचायत दो बार यहां धरने पर आ चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान सतारूढ़ पार्टी से संबंध रखने वाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का परिवार भी इसी गांव से है। उन्होंने आज तक एक बार भी धरनारत किसानों के बीच में आकर बात करने को मुनासिब नहीं समझा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला इसी गांव से हैं। जोकि प्रतिदिन इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने भी कभी धरने की ओर ध्यान केंद्रित नहीं किया। इसी को लेकर शनिवार को धरनास्थल पर किसानों ने अजय चौटाला के जन्मदिन को उल्टी तस्वीर कर मनाया। धरनारत किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गांव की महापंचायत जोकि गांव की चौपाल पर बीते 28 जनवरी को की गई उसमें सामूहिक फैसला लिया गया था कि जजपा व भाजपा के नेता का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed