फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protest against the decision to kill male Nilgai, Bishnoi community submits memorandum to SDM

Sirsa News: नर नीलगाय को मारने के फैसले का विरोध, एसडीएम को बिश्नोई समाज ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Protest against the decision to kill male Nilgai, Bishnoi community submits memorandum to SDM
अ​खिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा और डबवाली बार एसोसिएशन ने एसडीएम अर्पित संगल काे सौंपा ज्ञाप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रदेश सरकार के नर नील (रोझ) को मारने के फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कड़वासरा के नेतृत्व में बिश्नोई समाज ने रोष जताया। मंगलवार को डबवाली एसडीएम अर्पित संगल को सभा के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा।

विनोद कड़वासरा ने कहा कि हरियाणा सरकार के इस निर्णय से समाज में गहरा रोष है। बिश्नोई समाज के लोग गुरु जम्भेश्वर भगवान के जीव दया पालणी सिद्धांत का पालन करते हैं। उनका मानना है कि सभी जीवों को धरती पर जीने का अधिकार है और वे किसी भी कीमत पर जीवों की रक्षा करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।
विज्ञापन


इस मौके पर सिरसा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बिश्नोई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश धायल, लखुआना इकाई सदस्य अमन बिश्नोई , मौजगढ़ सरपंच प्रिंस बिश्नोई, आत्माराम धायल, पवन नेहरा व डबवाली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed