फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protest against Rampal supporters distributing controversial religious posters

विवादित धार्मिक पोस्टर बांट रहे रामपाल समर्थकों का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against Rampal supporters distributing controversial religious posters
रानियां रोड पर रामपाल समर्थकों के विरोध में नारेबाजी करते मोहल्लावासी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। रानियां रोड पर नई सब्जी मंडी के पास स्थित कॉलोनियाें में लोगों ने बाबा रामपाल के समर्थकों का घेराव कर रोष जताया। मोहल्लावासियों ने इन लोगों पर विवादित पोस्टर बांटकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा रामपाल के समर्थकों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा लगा मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रानियां रोड पर रविवार सुबह रामपाल के समर्थकों द्वारा गलियों में पोस्टर लगाने और लोगों को पोस्टर बांटने पर कॉलोनीवासियों ने उनका घेराव कर दिया। यह लोग इस क्षेत्र में धार्मिक पुस्तकें वितरित कर रहे थे । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इन पुस्तकों में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं, जिस कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। रानियां रोड पर रहने वाली महिला-पुरुषों ने आरोप लगाया कि रामपाल के समर्थक घरों के बाहर जो पोस्टर चस्पा कर रहे हैं, उसके अंदर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी रामपाल समर्थकों को पुलिस थाना लेकर पहुंचे। वहीं कॉलोनीवासियों ने यहां पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए। जिसके बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा लगा मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed