{"_id":"61004df28ebc3e584b26e46a","slug":"protest-against-bjp-meeting-farmers-raised-slogans-with-black-flags-sirsa-news-hsr6072880136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक का विरोध, किसानों ने काले झंडे लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक का विरोध, किसानों ने काले झंडे लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन
गांव कर्मगढ़ में भाजपा की बैठक का विरोध करते किसान संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागुढ़ा। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों में भाजपा-जजपा नेताओं के खिलाफ आक्रोश जारी है। मंगलवार को गांव कर्मगढ़ में किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे लेकर विरोध जताया। सूचना पाकर बडागुढ़ा थाना प्रभारी अवतार सिंह व डीएसपी धर्मवीर मौके पर पहुंचे।
दरअसल भाजपा के रानियां मंडल की एक बैठक गांव कर्मगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता पवन गोयल के घर रखी गई थी। इसमें जिला पार्षद जिकेश मेहता सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंच गए। किसानों को सूचना मिली थी कि बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल पहुंचेंगे। सूचना के बाद काफी संख्या में किसान बैठक स्थल के बाहर एकत्रित हो गए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। हालांकि बैठक में जिलाध्यक्ष या पार्टी का अन्य कोई नेता नहीं पहुंचा था। कार्यकर्ता पुलिस के पहरे में अंदर बैठक करते रहे और किसान बाहर नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान भारतीय किसान एकता की टीम से लखविंद्र सिंह औलख, अरविंद्र सिंह, गुरी सिंह, मैक्स साहुवाला व गुरमीत ढिल्लो सहित काफी किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक वे भाजपा-जजपा नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख व मैक्स साहुवाला ने कहा कि जब किसानों ने ये चेतावनी दे रखी है तो भाजपा के ये नेता क्यों बैठकों के नाम पर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर बेवजह मामले दर्ज कर किसान आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान बैठक स्थल के निकट काफी देर तक नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन करते रहे। बैठक के बाद कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकल गए।