फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prof. Bishnoi is misusing his position: Digvijay

प्रो. बिश्नोई कर रहे पद का दुरुपयोग : दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prof. Bishnoi is misusing his position: Digvijay
 जेजेपी महासचिव दि​ग्विजय चौटाला प्रेसवार्ता करते हुए।
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई पर अपनी पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। विवि में हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारियों की नियुक्तियों से छेड़छाड़ करने की बात कही।
विज्ञापन


विवि में होने वाले बदलावों को लेकर पहली बार दिग्विजय सिंह चौटाला मीडिया के सामने आए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने हाल ही में हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत हॉस्टल वार्डन के तौर पर कार्य करने वाली दो महिला कर्मचारियों को वहां से हटा दिया है। वहां पर अपने रिश्तेदारों को समायोजित किया है। इसकी कोई वजह भी नहीं दिखाई गई। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक वे यह कार्य तब तक नहीं कर सकते हैं, जब तक उनके स्थानापन्न किसी स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति न हो।
विज्ञापन




राज्यपाल से मिलकर करेंगे पद से हटाने का काम
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्रोई अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सिक्योरिटी में भी अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को हटाकर अपने नजदीकियों को नियुक्ति देने का काम किया है। वे राज्यपाल से मिलकर कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे न केवल उन्हें सीडीएलयू के कुलपति पद से बल्कि उनके मूल गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति पद से भी हटाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सीडीएलयू में छात्र गतिविधि केंद्र का नाम पंजाब के पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल के नाम की घोषणा की थी। मौजूदा कुलपति ने उसका नाम भी वीर सावरकर के नाम पर कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें वीर सावरकर के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। इस क्षेत्र में किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले सरदार प्रकाश सिंह बादल के योगदान को किसी भी प्रकार से कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि विवि प्रशासन वीर सावरकर का नाम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में किसी अन्य भवन का कर दें। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विशेष तौर पर दखल देना चाहिए। यदि सरकार उदासीन रहती है तो जजपा सड़क पर उतरेगी।


जांगड़ा को तत्काल पार्टी से बाहर करे भाजपा

जजपा नेता ने कहा कि एक ओर पूरा देश पहलगाम में 26 सुहागिनों के सुहाग उजड़ने पर निराशा और गम में है। राष्ट्रवाद की छदम चादर ओढ़कर भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से वीरांगनाओं के संदर्भ में किए जा रहे अभद्र सवालों को लेकर भाजपा को उन्हें तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त दोनों गंभीर विषयों पर जजपा जल्द ही आगामी निर्णय करेगी। इस अवसर पर प्रो. रणधीर सिंह चीका, जजपा जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, जजपा के सिरसा विस क्षेत्र के शहरी प्रधान दीपक भाटिया, कुलदीप जांगू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed