फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Procession taken out from college to CDLU

Sirsa News: महाविद्यालय से सीडीएलयू तक निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out from college to CDLU
सिरसा।कार्यक्रम के दौरान रैली निकालते हुए युवा। स्वयं
सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में महारानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय से बरनाला रोड होते हुए विश्वविद्यालय तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संगोष्ठी, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन, महाविद्यालय की सफाई कर्मचारियों कुलवंत कौर एवं सुखविंदर कौर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं में पोस्टर मेकिंग में विजेता प्रथम रितु बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान जसप्रीत बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान योगिता शर्मा बीए प्रथम वर्ष को और कविता पाठ विजेता क्रमश: प्रथम, द्वितीय दीया, मानसी और पूजा स्नातक तृतीय वर्ष को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कुलपति डाॅ. विजय कुमार एवं कुलसचिव डाॅ. सुनील कुमार ने भी शोभा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कई स्थानों पर शहर के गणमान्य जनों एवं विरेंद्र (टीनू) रातुसरिया, प्रधान योगेश जैन, सचिव सुमित चौधरी, राजेश गनेरीवाला, तरुण बंसल के नेतृत्व में सामाजिक संस्था लायंस क्लब सदस्यों ने पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया एवं फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में विधि विभाग की छात्रा नगर कार्यालय मंत्री ममता रानी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का अभिनय किया। मंच संचालन तन्नु एवं खुशप्रीत ने किया। इस दौरान जिला प्रमुख संदीप कुमार देशप्रेमी, जिला संयोजक संजीव कुमार रलिया, विभाग छात्रा प्रमुख शशि, नगर अध्यक्ष डाॅ. कपिल कुमार, नगर मंत्री साहिल न्योल, नगर उपाध्यक्ष मांगेराम, नगर व्यवस्था प्रमुख मनजीत लाखलान आदि मौजूद रहे।

रानी लक्ष्मीबाई के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तन्नु पूनिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रेरणादायक जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कुलसचिव सुनील कुमार ने कहा कि हमारे देश की महान संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास रहा है, ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा शक्ति में जागृति होती है। हम महापुरुषों के नक्शे कदम चलेंगे तभी देश का गौरवशाली इतिहास आने वाली पीढि़यों के सामने रख पाएंगे। विशिष्ट अतिथि डाॅ. अंजू शर्मा ने कहा कि आज समाज में बहुत सी ऐसी चुनौतियां हैं, जिनका सामना झांसी की लक्ष्मीबाई की तरह दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से करना चाहिए। विशेष उपस्थिति सुनील शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कैंपस में विद्यार्थियों के बीच रहकर हित एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन वर्ष भर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed