फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of server in mandi

Sirsa News: सर्वर की समस्या से जूझ रहे किसान व अधिकारी, लोड वाहन भेजने में भी दिक्कत

Wed, 15 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
problem of server in mandi
मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान संबो​धित करते हुए अभय सिंह चोटाला। 
उपायुक्त ने बुधवार को ली अधिकारियों की बैठक, इनेलो ने किया गेट पर प्रदर्शन बदलनी पड़ी गेट पास की जगह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। मंडियों के हालात की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने में मंडी डीएमईओ कार्यालय के अधिकारी लगे हैं। कितने गेट पास काटे गए, कितने वाहन लोड होकर गए और सर्वर में कितनी परेशानी रही। सभी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जा रही है। इधर सर्वर की समस्या से जूझ रहे किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।



बुधवार को उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी अधिकारियों के साथ बैठक की। एजेंसियों के अधिकारियों ने जहां ट्रक मंडी में खड़े होने पर मार्केट कमेटी अधिकारियों की ढिलाई की बात कही। वहीं, मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि ट्रकों के इन और आउट में महज सत्यापन करना मार्केट का रोल होता है। उसके अलावा, अन्य गतिविधियों के लिए एजेंसी जिम्मेदार होती है। सब कुछ एप के आधार पर किया जाता है। इसके बाद उपायुक्त ने सभी एजेंसियों और डीएमईओ कार्यालय के अधिकारियों को उठान के स्टेटस की पूर्ण रिपोर्ट प्रतिदिन दो समय देने के आदेश दिए।
विज्ञापन




इनेलो के प्रदर्शन के चक्कर में मंडी के गेट से गेट पास की व्यवस्था बंद



इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपने प्रदर्शन को लेकर मार्केट कमेटी के मुख्य गेट पर टेंट लगा दिया। जहां पर वाहनों का आवागमन था और गेट पास काटे जा रहे थे। टेंट लगने के कारण किसानों के लिए यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और गेट पास की जगह मंडी प्रबंधन को बदलनी पड़ी। इतना ही नहीं, मजबूरन दूसरी जगह पर उनको व्यवस्था बनानी पड़ी। कमेटी कार्यालय का दूसरा गेट जनता भवन रोड की ओर से खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्वर से हर कोई परेशान



सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम किया है। यह सर्वर की वजह से दिक्कत पैदा कर रहा है। बुधवार को पूरी तरह से सर्वर ने किसानों और कर्मचारियों को परेशान किया। उठान, गेट पास से लेकर अन्य चीजों को एक ही एप से जोड़ा हुआ है। इस कारण लोड अधिक होने से बार-बार सर्वर बाधित हो रहा था। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई मंडियों में मजबूरन मैनुअल गेट पास काटने पड़े।



नहीं लगती है झार, सीधे भराई जारी



मंडी में कुछ ही जगहों पर गेहूं में झार लग रही थी। पहली बार ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि झार का खर्च आढ़ती की जेब पर पड़ेगा। इससे पूर्व जे फार्म के साथ किसानों को यह खर्च देना पड़ता था। इस बार आढ़ती को यह खर्च देना पड़ रहा है। इसलिए मंडी से लेकर एडिशनल तौर पर बनाए गए खरीद केंद्रों तक पर बिना सफाई के गेहूं भरा जा रहा है। कोई मॉनिटरिंग इसको लेकर नहीं की जा रही है।







नहीं लागू होने देंगे किसानों पर थोपे गैरतार्किक नियम : अभय सिंह चौटाला



फोटो - 37



मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष दिए धरने पर हुए शामिल



बोले-शांतिपूर्वक आंदोलन से सरकार को करेंगे नियम वापस लेने पर मजबूर



संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी भी सूरत में किसानों, आढ़तियों पर थोपे गए गैरतार्किक नियमों को लागू नहीं होने देगी। पार्टी शांतिपूर्वक आंदोलन चलाकर सरकार को इसे वापस लेने पर मजबूर कर देगी।



इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की अध्यक्षता में दिए गए इस धरना प्रदर्शन में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने सत्तारूढ़ होकर न तो किसानों के हक में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें ही लागू कीं और न ही किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए कोई कानून ही बनाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नजर किसानों की भूमि पर है। वह इसे किसानों से छीनकर पूंजीपति अंबानी व अडाणी को देना चाहती है।



अभय सिंह ने कहा कि इनेलो किसी भी सूरत में किसानों पर थोपे गए बायोमैट्रिक व ट्रैक्टरों पंजीकरण जैसी शर्तों को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि किसान मंडी में अपनी गेहूं की फसल बेचने आए हैं, न कि नशा बेचने।




इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, गंगाराम बजाज, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, भगवान कोटली, सुभद्रा शीलू, गुरदयाल मेहता, मनोहर मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed