{"_id":"6a021abdd81ef2b72d05cae0","slug":"problem-of-rubbish-lifting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158244-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश से कूड़े से उठ रही दुर्गंध, राहगीरों का घुटा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश से कूड़े से उठ रही दुर्गंध, राहगीरों का घुटा दम
Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
आर्य स्कूल और रेन बसेरे के सामने सड़क पर 200 मीटर तक फैला कूड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सोमवार को पांच से सात एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के आठ से ज्यादा डंपिंग पॉइंटों पर पड़े कचरे से बदबू भरा माहौल हो गया। बारिश के बाद पड़ी गर्मी और धूप के कारण लोग डंपिंग पॉइंटों के पास से गुजरने से गुरेज करते हुए नजर आए। शहर के डंपिंग पॉइंटों के पास पानी जमा रहा। इससे हालात बेहद खराब हो गए।
इधर, सफाई कर्मचारियों की राष्ट्र व्यापी हड़ताल 14 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के 15 मई को सिरसा के दौरे को देखते हुए बरनाला रोड को पूरी तरह से साफ किया जा सकता है। सफाई करवाने को लेकर पहले ही दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके हैं। ऐसे में कभी भी नगर परिषद की टीम अभियान चला सकती है।
इस बार अभियान चलता है और कामयाब होता है तो हड़ताल बेअसर साबित होगी। प्रशासनिक हौसले बढ़ेंगे और सफाई अभियान को लेकर बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सकती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। अचानक स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया जा सकता है।