फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Principal accused of molesting girl students, villagers lock the school

Sirsa News: प्रिंसिपल ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Fri, 15 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Principal accused of molesting girl students, villagers lock the school
रानियां स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।
रानियां(सिरसा)। रानियां के एक गांव में ग्रामीणों ने माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल की हरकत के बाद गुस्साए ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और स्कूल पर ताला लगाकर रोष-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर प्रिंसिपल स्कूल से चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि वह 11वीं व 12वीं की छात्राओं के साथ गलत हरकत करता है और उन्हें गलत तरीके से छूता है। पीड़ित छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को घर पर जाकर बताई। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने प्रिंसिपल की गलत हरकत का विरोध भी किया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की बात को सुना और उन्हें प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने इससे संबंधित एक शिकायत पुलिस में देने के लिए ग्रामीणों से कहा।
विज्ञापन



पुलिस छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले की जांच करेगी। प्रिंसिपल दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुनीता साई खंड शिक्षा अधिकारी




पुलिस के पास शिकायत आई है। उसे एडवाइजरी के लिए महिला पुलिस प्रभारी के पास भेजा गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
- गुरमीत सिंह, जीवन नगर चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed