फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Primary teachers expressed their anger by tying black bands for restoration of old pension.

Sirsa News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers expressed their anger by tying black bands for restoration of old pension.
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य रोष व्यक्त करते हुए।  संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की सिरसा जिला इकाई ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि सभी प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार के एनपीएस व यूपीएस के विरोध में शनिवार को अपना रोष प्रकट किया।


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 28 जनवरी को दिल्ली में हुई बैठक में विरोध का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सब कर्मचारियों का हक है। सब कर्मचारी इस मांग पर एकजुट हैं। जब तक सरकार उन्हें उनका हक नहीं दे देती, तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा एनपीएस का शुरू से ही विरोध करता रहा है। जिला प्रधान ने बताया कि इस मुद्दे पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य इकाई द्वारा आगामी संघर्ष की जो भी रणनीति बनाई जाएगी। सिरसा जिला उसमें अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी करेगा व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का हमेशा विरोध करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed