फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Primary school students of Mangala and Khairekan became journalists and camerapersons, selected for video state level

Sirsa News: मंगाला व खैरेकां के प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी बने पत्रकार व कैमरापर्सन, वीडियो प्रदेशस्तर के लिए चयनित

Wed, 17 Apr 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Primary school students of Mangala and Khairekan became journalists and camerapersons, selected for video state level
राजकीय प्राइमरी स्कूल मंगाला के विद्यार्थी रिर्पोटिंग करते हुए।  विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय प्राइमरी विद्यालय मंगाला व खैरेकां के विद्यार्थियों का वीडियो प्रदेश स्तर पर हरियाणा निपुण रिपोर्टर के लिए चयनित हुई है। जिसे शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस वीडियो में विद्यार्थी बतौर पत्रकार और कैमरा पर्सन काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने स्कूल की एक रिपोर्ट बतौर पत्रकार बनाई है।
शिक्षा विभाग की ओर से बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में संचार कला कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से नई योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में माइक व कैमरा लेकर रिपोर्टिंग की। मंगाला व खैरेकां के राजकीय स्कूल का वीडियो प्रदेश स्तर पर चयनित हुआ है। अब प्रदेशभर से अपलोड की गई वीडियो में से जिस जिले के विद्यार्थी का वीडियो पर सबसे ज्यादा लाइक आएंगे, उनको शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इन वीडियो को लाइक करने का समय 24 अप्रैल तक रखा गया है।
विज्ञापन


ज्यादातर राजकीय स्कूलों नहीं ली गंभीरता से नहीं ली योजना
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय स्कूलों को इस योजना के तहत वीडियो बनाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत जिले से 522 राजकीय प्राइमरी स्कूलों से विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग वीडियो बनाना था, लेकिन जिले से 2 ही स्कूलों ने वीडियो बनाया। जिसे प्रदेश स्तर पर चयनित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो में इस प्रकार दी है जानकारी
मंगाला स्कूल की चौथी कक्षा की पायल और छात्र मंगत ने बतौर निपुण रिपोर्टर अपना परिचय दिया। दोनों विद्यार्थियों ने हाथ में माइक लेकर सबसे पहले अपने स्कूल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद तीसरी कक्षा के अंदर जाकर खेल-खेल में किस प्रकार विद्यार्थी पढ़ते हैं के बारे में बताया। इसके बाद चौथी कक्षा के अंदर जाकर प्रिंटरिच, टीएलएम व कक्षाओं में हुई चित्रकारी के बारे में बताया। इसके बाद मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय में पहुंचकर निपुण रिपोर्टर ने पुस्तकें पढ़ने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की। स्मार्ट रूम, स्कूल के लिए लेने वाले विभिन्न इनाम लेने वाले शिक्षकों से बातचीत की। इस वीडियो को विभाग की ओर से यू ट्यूब व इंस्टाग्राम पर डाला है। इसका परिणाम 3 मई को घोषित किया जाए



वर्जन
जिले के राजकीय प्राइमरी स्कूल मंगाला व खैरेकां के विद्यार्थियों द्वारा की गई रिपोर्टिंग प्रदेश स्तर पर चयनित हुई है। इसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूल की रिपोर्टिंग बतौर रिपोर्टर की है। इन वीडियो को शिक्षा निदेशालय के यूट्यूब व इंस्टग्राम चैनल पर डाला गया है। इन दोनों में से जिस वीडियो पर ज्यादा लाइक आएंगे, उसे प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed