{"_id":"62449233cddb160aea41053e","slug":"pretend-to-double-the-money-by-doing-drama-cheated-10-lakh-rupees-sirsa-news-hsr627907074","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रामा कर रुपये दोगुना करने का दिया झांसा, 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रामा कर रुपये दोगुना करने का दिया झांसा, 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। पंजाब के गांव दुदड़थाना निवासी व्यक्ति से पैसे डबल करने के बहाने कुछ लोगों ढोंग कर दस लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में रानियां थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रुपिंदर निवासी दुदड़ थाना, डिकाला जिला पटियाला पंजाब ने बताया कि वह टैक्सी गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि उसकी जानकारी जसविंद्र कौर निवासी सोना चौक पटियाला के साथ है। जसविंद्र कौर ने उसे बताया कि उसकी नैना देवी जाते समय ट्रेन में सोनू व संतोष कौर उर्फ कर्मजीत कौर निवासी रानियां के साथ जान पहचान हुई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे पैसे डबल करने का काम करते हैं। लालच में आकर सोनू से संपर्क करके पैसे डबल करने बारे पूछा। इस पर सोनू ने उसे रानियां बुलाया। 11 मार्च को वह सात लाख रुपये लेकर अपनी साली सिमरन कौर व सुखविंद्र कौर के साथ संतोष कौर उर्फ कर्मजीत कौर निवासी वार्ड 15 रानियां के घर पर आ गए। उस समय संतोष कौर के घर पर सोनू, हरजीत एवं संतोष कौर का पति डॉ. बलवंत सिंह मौजूद थे। उसने 7 लाख रुपये सोनू, हरजीत, डॉ. बलवंत सिंह व संतोष कौर को दे दिए। इन सब ने उनके सामने पैसे को बॉक्स में डाल दिया और कहने लगे कि आपके रुपये डबल करने के लिए पैसों को भट्टी में डालकर सेक लगानी होगी। इतना कहकर हमें भट्टी से थोड़ी दूर बैठा दिया। सेक लगाने की बात कहकर उन्होंने सारे पैसे भट्टी पर लगे शीशे पर रख दिये और ड्रामा करके कुछ पैसे भट्टी में डालकर कहने लगे कि आपके पैसे भट्टी में गिरकर जल गए हैं। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने दोबारा से उन्हें झांसे में ले लिया और दोबारा से पैसे लेकर आने की बात कही। 28 मार्च 2022 को वह अपनी साली सिमरन कौर व सुखविंद्र कौर और 3 लाख रुपये लेकर संतोष कौर के घर रात्रि को रानियां आ गए। उन्होंने राशि उन्हें पकड़ा दी और उन्होंने वह राशि बेड पर रख दी।
पुलिस की वर्दी पहनकर आए चार व्यक्ति ले गए राशि
पीड़ित ने बताया कि रात को करीब 3 बजे चार व्यक्ति पुलिस की वर्दी में संतोष कौर के घर पर आए, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और आते ही उन्हें बोले की आप गलत काम कर रहे हो। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी और फिर बेड पर रखे पैसों का बैग उठाकर अपने साथ ले गये। उक्त लोग सोनू, हरजीत, डॉ. बलवंत सिंह को भी अपने साथ ले गए। इसके बाद वह तीनों संतोष कौर के घर से चले गये। कुछ समय बाद संतोष कौर के घर पर जाकर देखा तो ताला लगा हुआ था। इस पर उन्हें आभास हुआ कि तीनों ने मिलकर पैसे डबल करने के बहाने उनके साथ ठगी की है, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।