{"_id":"6241f91d96e1bd56b425c5ad","slug":"preparation-before-board-exam-superintendent-leaves-to-conduct-examination-center-will-handle-from-today-sirsa-news-hsr6277365128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से पहले तैयारी : परीक्षा करवाने के लिए अधीक्षक रवाना, आज से संभालेंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से पहले तैयारी : परीक्षा करवाने के लिए अधीक्षक रवाना, आज से संभालेंगे केंद्र
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश देते जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 30 मार्च से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। परीक्षा से पहले शहर के आरएसडी स्कूल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को सामग्री का वितरण किया गया और नकल रोकने के निर्देश भी दिए। 30 मार्च से 12वीं जबकि 31 मार्च से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू होंगी।
आरएसडी स्कूल में केंद्रों के अधीक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई ने निर्देेेश जारी किए। उन्होंने नकल रोकने के लिए सख्त हिदायत दी। इस दौरान शिक्षा बोर्ड से अधीक्षक साहब राम भी उपस्थित थे और उन्होंने भी कहा कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों की व्यवस्था देखेंगे। विभाग की ओर से परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रों की ओपनिंग की जाएगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कपिल कुमार, तपन, निहाल सिंह के अलावा सुखदेव सिंह और इंद्रसैन भी शामिल रहे।
20 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
कोरोना महामारी के बाद पहली बार 10वीं व 12वीं की ऑफलाइन हो रही परीक्षाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा 30 मार्च से शुरू होगी और 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से शुरू होगी और 20 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा सामग्री बांटकर पार्टियों को आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं एक ही पारी में होगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने इस बार जिले में 83 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस बार गांवों के सरकारी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि आसपास के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शहर में बने केंद्रों पर जाने की जरूरत ना पड़े। शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करीब 56 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 144 लागू
सिरसा। जिलाधीश अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार 30 मार्च से 27 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने वाली हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (नियमित/रि-अपियर/ओपन स्कूल) की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के समीप धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए जिला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधीश ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते और न ही कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश कर सकता है। केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही प्रवेश कर सकते हैं। परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए केंद्रों के पास सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।