फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   prectical examination started today

नेशनल कॉलेज में आज व महिला कॉलेज में कल से होंगी परीक्षाएं

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
prectical examination started today
नेशनल कॉलेज ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए तीन सितंबर से शेड्यूल जारी कर दिया है। नेशनल कॉलेज ऑफलाइन माध्यम से प्रायोगिक परीक्षा लेगा, जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय में चार सितंबर से प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को नेशनल कॉलेज ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 3 से 7 सितंबर तक का शेड्यूल जारी किया है। नेशनल कॉलेज में 12 विभागों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी, जिसमें करीब 700 विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेंगे। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 3 से 7 सितंबर तक प्रत्येक विभाग के 20-20 के ग्रुप में विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए कॉलेज में बुलाया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए कॉलेज प्रशासन उन्हें व्हाट्सएप व मेल पर मैसेज भेजकर सूचित कर रहा है। विद्यार्थी को अगर कोई भी समस्या होती है तो वह अपने विभाग के एचओडी या अन्य प्राध्यापक से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ले सकता है। प्रायोगिक दो पाली में लिया जाएगा जिसमें सुबह नौ से 12 बजे तक प्रायोगिक की लिखित परीक्षा होंगी तो वहीं शाम दो से पांच बजे तक प्रायोगिक का वाइवा लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाओं के ऑनलाइन माध्यम की प्रक्रिया को अपना रहा है। 4 सितंबर से कॉलेज के तीन विभागों की करीब 400 छात्राएं ऑनलाइन प्रायोगिक परीक्षा देंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में वाइवा के लिए वीडियो एप का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन का भी रहेगा विकल्प
नेशनल कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम परीक्षा का विकल्प भी रहेगा। लेकिन यह विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए रहेगा जो विद्यार्थी क्वांरटीन क्षेत्र से हो या फिर उन्हें कोई अन्य समस्या हो। इसे सत्यापित करने के लिए क्वांइटीन क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देना होगा। अगर वह इसे सत्यापित कर पाते हैं तो ही उन्हें ऑनलाइन प्रायोगिक परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य
प्रायोगिक परीक्षा में प्रवेश से पहले सभी कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में प्रवेेश के लिए मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य होगा। कॉलेज प्रशासन ने हिदायत दी है कि विद्यार्थी अपने साथ पानी की बोतल भी लाएं, ताकि संक्रमण का कोई खतरा न रहे।
नोटिफिकेशन की जांच करते रहें विद्यार्थी
नेशनल कॉलेज द्वारा जारी वेबसाइट जीएनसीएसआईआरएसए.ईडीयू.इन पर नोटिफिकेशन विकल्प पर विद्यार्थी नोटिफिकेशन चेक करते रहे। प्रायोगिक व लिखित परीक्षाओं से संबंधित हर प्रकार की नोटिफिकेशन इस पर अपलोड की जाएगी। ताकि समय समय पर विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधित जानकारी मिलती रहे। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस वेबसाइट पर नो ड्यूूज का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी पर लगे फाइन ब्योरा दर्ज है।
सीडीएलयू ने जारी की डेटशीट
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की कक्षाओं की 9 सितंबर 6 अक्टूबर तक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ऑफलाइन परीक्षा को दो शिफ्टों में लिया जाएगा। सुबह की शिफ्ट साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक की होगी, जबकि शाम की शिफ्ट 2 से 5 बजे तक की होगी। विद्यार्थी इसे सीडीएलयू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कोट्स
3 सितंबर से 12 विभागों की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। विद्यार्थी अगर क्वाइंटीन क्षेत्र में है तो वह ऑनलाइन परीक्षा का माध्यम ले सकता है।
- अविनाश कंबोज, रजिस्ट्रार, नेशनल कॉलेज, सिरसा।
कोट्स
विवि का आदेश है कि प्रायोगिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में ली जाए। प्रायोगिक परीक्षाएं 4 सितंबर से शुरू की जा रही है। छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में होगी।
- डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed