{"_id":"6271648c459070164e72b990","slug":"power-supply-will-be-done-by-making-a-schedule-during-crop-sowing-ranjit-singh-sirsa-news-hsr630691357","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बिजाई के दौरान शेड्यूल बना कर की जाएगी बिजली आपूर्ति: रणजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बिजाई के दौरान शेड्यूल बना कर की जाएगी बिजली आपूर्ति: रणजीत सिंह
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि फसल बिजाई के दौरान किसानों को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए चार-चार घंटे का शेड्यूल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद से अधिक गर्मी होने के कारण बिजली की समस्या हुई थी, लेकिन इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और आने वाले दो-तीन दिनों में बिजली की समस्या नहीं रहेगी।
बिजली मंत्री मंगलवार को गांव भंभूर, ढाणी काहन सिंह, टिटूखेड़ा, नानकपुर, चकराइयां, चक साहिबा, मौजद्दीन, गिदरांवाली व ढाणी प्रताप सिंह सहित अन्य गांवों के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
बिजली मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए घग्घर का पानी गांव धनूर, अभोली, सुलतानपुरिया, धोतड़, अबूतगढ, ढाणी बंगी के खेतों में
विज्ञापन
पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 40 करोड़ रुपये के लागत से आरसीसी पाइप लाइन (सुलतानपुरिया खरीफ चैनल एक व दो) डाली जाएगी। यह योजना स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।