{"_id":"623caa0ebc1edf0dea55f729","slug":"power-minister-lays-foundation-stone-of-rs-1-crore-88-lakh-project-sirsa-news-hsr627411888","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मंत्री ने 1 करोड़ 88 लाख रुपये की परियोजना का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मंत्री ने 1 करोड़ 88 लाख रुपये की परियोजना का किया शिलान्यास
विज्ञापन
परियोजना का शिलान्यास करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह वीरवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बिजली मंत्री ने रानियां हलके के गांव खारियां में तीस लाख रुपये की लागत से बने ग्राम ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। बाबा मूंगा नाथ जोहड़ के सौंदर्यीकरण व गांव के दूषित पानी की निकासी के कार्य की एक करोड़ 88 लाख रुपये की परियोजना का शिलान्यास भी किया।
गांव खारियां में बिजली मंत्री का पहुंचने पर स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट ने बिजली मंत्री को पैन भेंट कर उनका लाइब्रेरी में सुविधाएं देने पर आभार व्यक्त किया।
बिजली मंत्री ने कहा कि गांव खारियां में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है, जो निर्धारित तय सीमा में जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 32 लाख रुपये की लागत के राजकीय पशु अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है, दो करोड़ रुपये की लागत से सदैवा माइनर (मुख्यमंत्री घोषणा) के कार्य तथा 182.591 लाख रुपये की लागत से गांव खारियां में जलघर, बूस्टिंग स्टेशन आदि के कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि रानियां हलके के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी, इसके साथ-साथ क्षेत्र की कोई भी समस्या हो, उसके लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जिस उम्मीद व विश्वास के साथ हलका वासियों ने चुनकर विधानसभा भेजा था, उस पर वे पूरी ईमानदारी से खरा उतरेंगे। मंत्री ने गांव नेजाडेला खुर्द, मल्लेवाला, बुढ़ाभाणा, भाट्टा वाली ढाणी, किराड़ कोट, ढाणी सवाईंपुर, बुर्ज भंगु का भी दौरा किया।