फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Power consumption reached 35 lakh units in the district, fuses of 15 transformers are blowing everyday

जिले में 35 लाख यूनिट पहुंची बिजली खपत, हर रोज उड़ रहे हैं 15 ट्रांसफार्मर के फ्यूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Power consumption reached 35 lakh units in the district, fuses of 15 transformers are blowing everyday
बरनाला रोड पर बिजली निगम का पावर हाऊस। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के लंबे कटों से लोग परेशान हैं। शहर के बिजली ट्रांसफार्मरों पर बीते करीब 10 दिनों से दोगुना लोड चल रहा है। ऐसे में शहर के हर रोज करीब 15 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की शिकायत बिजली निगम को मिल रही है। बिजली निगम में बने सुविधा केंद्र में हर रोज 80 से 100 शिकायतें आ रही हैं। इसके समाधान को लेकर कर्मचारी एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

गर्मी अधिक बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों का लोड भी पहले के मुकाबले दो गुणा हो गया है। जिले में हर रोज 35 लाख यूनिट की खपत हो रही है, जबकि इससे पहले बिजली की खपत 12 लाख यूनिट के करीब होती थी। लोड बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। बुधवार को शहर के सीटी और इंडस्ट्रीज एरिया में 12 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। फ्यूज उड़ने और बिजली की सप्लाई बाधित होने की करीब 100 शिकायतें सुविधा केंद्र में पहुंची है। हालांकि की निगम की ओर से प्रदेश सरकार के आदेशों पर दोपहर के समय की गांवों की बिजली में भी कट लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थिति का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रात के समय लंबे कट लगने के कारण शहर वासियों की नींद भी खराब हो रही है। बिजली कटों से परेशान लोग देर रात को गलियों और पार्कों में टहलते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल प्लांट से बिजली सप्लाई कम आने का बताया जा रहा कारण
जिले में खेदड़ थर्मल प्लांट से बिजली सप्लाई आती है, परंतु प्लांट में क्षमता के अनुसार बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। खेदड़ प्लांट की 600-600 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक इकाई से राज्य सरकार के आदेशानुसार 360 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। दूसरी इकाई के टरबाइन में खराबी आने के कारण उसका सामान चीन से मंगवाया गया है। परंतु चीन में लॉकडाउन होने की स्थिति में वहां के अधिकारी देश में आकर इसे इंस्टाल नहीं कर पा रहे। इसके चलते दूसरी इकाई ठप पड़ी है। इसके कारण जिले के पावर प्लांटों में बिजली की सप्लाई कम आ रही है।
हिसार से आदेश मिलने पर जिले में लगता है बिजली कट
बिजली का लोड बढ़ने पर हिसार से आदेश मिलने पर बिजली कट लगाया जाता है, जिसका ना तो समय निर्धारित होता है और ना ही कितनी देर का कट लगेगा इसकी जानकारी होती है। आदेश मिलते ही पूरे शहर में बिजली बंद कर दी जाती है। गर्मी में कूलर, पंखे बंद हो जाने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। शहर वासी बिजली सप्लाई के संबंधित निगम कर्मचारियों को फोन कर जानकारी मांगते है, लेकिन वहां से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता।

पिछले दो-तीन दिन से तापमान में हल्की गिरावट आई है, जिस कारण बिजली की खपत कुछ कम हुई है तथा कट भी कम लग रहे हैं। स्थिति में जल्द सुधार किया जायेगा। - मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed