फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Portal stalled, students' assessment exam not conducted

Sirsa News: पोर्टल ठप, नहीं हुई विद्यार्थियों की आकलन परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Portal stalled, students' assessment exam not conducted
सिरसा। जिले में प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों की मंगलवार को निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से सेशनल परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन पोर्टल न चलने के कारण विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हो पाई। अब बुधवार को शिक्षक एप को चलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार से जिले के पहली से लेकर तीसरी कक्षा के 18 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षाएं निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से होनी है। परीक्षाओं का शेड्यूल विभाग ने 26 से लेकर 30 दिसंबर तक जारी किया हुआ है। पहले दिन एप में टेक्निकल दिक्कत आने के कारण ऑनलाइन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हो पाई। अब 27 से लेकर 30 दिसंबर तक होगी। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों के इस ऑनलाइन आकलन का कोई मतलब नहीं है। पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी छोटे होते हैं। इन विद्यार्थियों को लिखने की आदत होनी चाहिए। अभी से उनका लिखने का बेस मजबूत होगा, तभी आगे जाकर उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार के ऐसे प्रयोग से बच्चों का भविष्य दाव पर लग रहा है।
विज्ञापन



विभाग ने बिना किसी तैयारी शुरू किया काम, ट्रॉयल लिया न प्रशिक्षण दिया
राजकीय प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक बच्चों का आकलन करने के लिए पूरा दिन टैबलेट पर माथा पच्ची करते हुए नजर आए। इस दौरान पोर्टल न चलने के लिए कारण पूरा दिन शिक्षक टैबलेट को लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहे। दोपहर तक पोर्टल नहीं चला और न ही इसका कोई समाधान हुआ। प्राइमरी शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय ने बिना किसी तैयारी के विद्यार्थियों का ऑनलाइन आकलन का काम शुरू कर दिया। परीक्षा वाले दिन ही विभाग ने परीक्षा का लिंक जारी किया। इसके कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विभाग की तरफ से निपुण हरियाणा टीचर एप पर आकलन के कोई प्रशिक्षण भी शिक्षकों को नहीं दिया गया। विभाग की ओर से कोई भी ट्रायल भी इस एप नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
प्राइमरी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की आकलन परीक्षा मंगलवार को होनी थी। निपुण हरियाणा एप न चलने के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। सरकार की यह योजना बिना तैयारी के शुरू की गई है। इसके कारण बच्चों से लेकर शिक्षकों तक समस्याओं का सामना करना पड़ा ।
-बंसीलाल झोरड़, मुख्य शिक्षक, राजकीय प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed