फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   political battle between grandfather-grandson and uncle-nephew in Sirsa, cousins face to face in Dabwali

Haryana: दादा-पोते व चाचा-भतीजे के बीच होगी इस बार सिरसा में सियासी जंग, डबवाली में चचेरे भाई आमने-सामने

Sun, 25 Aug 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल अशोक दधीच, सिरसा (हरियाणा)
अशोक दधीच, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 Aug 2024 10:58 AM IST
सार

रणजीत चौटाला ने कहा है कि वह हर हाल में रानियां सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बीच इस सीट पर उनके पोते अर्जुन चौटाला ने एंट्री मार दी है। अर्जुन चौटाला इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक व प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के पुत्र हैं।

विज्ञापन
political battle between grandfather-grandson and uncle-nephew in Sirsa, cousins face to face in Dabwali
रणजीत चौटाला और अर्जुन चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में इस बार दो विधानसभा सीटों पर चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है। यहां पर एक सीट पर जहां दादा के सामने पोते ने ताल ठोक दी है, वहीं दूसरी सीट पर चाचा-भतीजा आमने सामने रहेंगे। डबवाली व रानियां की इन सीटों पर इस बार चौटाला परिवार के बीच ही मुकाबले ने चुनाव का रोमांच बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


सिरसा की रानियां सीट पर पिछली बार हुए चुनाव में निर्दलीय केे तौर पर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने जीत हासिल की थी। चौधरी रणजीत चौटाला इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं। रानियां से जीत के बाद चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा को समर्थन दिया था और भाजपा ने उनको कैबिनेट मंत्री बनाया था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को ज्वाइन करके चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए।
विज्ञापन


अब एक बार फिर वह रानियां में सक्रिय हो गए हैं। रणजीत चौटाला ने कहा है कि वह हर हाल में रानियां सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बीच इस सीट पर उनके पोते अर्जुन चौटाला ने एंट्री मार दी है। अर्जुन चौटाला इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक व प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के पुत्र हैं। दो दिन पहले अर्जुन चौटाला ने प्रेस वार्ता करके जहां रानियां से चुनाव लड़ने की बात कही थी, वहीं अपने दादा रणजीत चौटाला पर रानियां को उपमंडल न बनवा पाने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबवाली से चाचा-भतीजे के बीच जंग
डबवाली से मौजूदा विधायक अमित सिहाग कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के पुत्र हैं। वह पिछले चुनाव में डबवाली से कांग्रेस की सीट पर विजयी हुए थे। आपको बता दें कि डॉ. केवी सिंह चौटाला गांव के हैं और चौटाला परिवार से संबंधित हैं। वह कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी भी रह चुके हैं। अमित सिहाग ने विधायक रहते हुए डबवाली की समस्याओं को विधानसभा में पुरजोर तरीके से रखा था।


अब इस सीट पर उनके रिश्ते में भतीजे दिग्विजय सिंह चौटाला भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। दिग्विजय के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला व उनकी माता नैना चौटाला इस सीट पर विधायक रह चुके हैं। ऐसे में अब दिग्विजय ने भी इस सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी आरंभ कर दी है। दिग्विजय लगातार डबवाली का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीणों से मुलाकात भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि चौधरी देवीलाल का पैतृक गांव चौटाला इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed