फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police worked hard to open Bathinda Road in Sirsa, administration is appealing for help from traders

Sirsa: बठिंडा रोड खोलने में पुलिस के आए पसीने, प्रशासन कर रहा व्यापारियों और शहरवासियों से मदद की अपील

Tue, 02 Apr 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

पंजाब के किसानों को रोकने के लिए बड़ी मात्रा में मेटिरियल नाका पर लगा दिया गया है। जिसको छोटी मशीनों से प्रशासन खोल नहीं पा रहा है और बड़ी मशीनों व सहयोग के लिए शहरवासियों और व्यापारियों से अपील कर रहा है।

विज्ञापन
Police worked hard to open Bathinda Road in Sirsa, administration is appealing for help from traders
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से बठिंडा नाके को सील किया गया था। सोमवार को विधायकों के मुख्यमंत्री और डीसी से बात करने के बाद देर शाम को हाईवे को खोलने का कार्य शुरू किय गया । मलोट रोड को जोड़ने वाले अंडर पास और पुल के अवरोधकों को पुलिस प्रशासन ने आसानी से खोल दिया और आवागमन सुचारू कर दिया। लेकिन बठिंडा नाके को खोलने में पुलिस व जिला प्रशासन के पसीने छूट गए है। 

विज्ञापन


पंजाब के किसानों को रोकने के लिए बड़ी मात्रा में मेटिरियल नाका पर लगा दिया गया है। जिसको छोटी मशीनों से प्रशासन खोल नहीं पा रहा है और बड़ी मशीनों व सहयोग के लिए शहरवासियों और व्यापारियों से अपील कर रहा है। 10 घंटे के अथक प्रयासों के बाद भी नाके से मेटिरियल नहीं हट पाया है। वहीं व्यापारियों के अनुसार उनका धरना जब तक बठिंडा हाईवे सुचारू रूप से शुरू नहीं होता है तब तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि चार दिनों से डबवाली के व्यापारी और आढ़ती गोल चौक पर हाईवे खुलवाने को लेकर धरना दिए हुए है। धरने के दौरान उन्होंने दो अप्रैल को डबवाली बंद की चेतावनी दी थी। वहीं सोमवार को ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला और डबवाली के विधायक अमित सिहाग धरने पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अमित सिहाग ने जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मामले से अवगत करवाया था। वहीं विधायक अभय सिंह चौटाला ने उपायुक्त को 6 अप्रैत तक हाईवे खोलने का वक्त दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सात अप्रैल को वह स्वयं ट्रैक्टर और कार्यकर्ताओं के साथ आएंगे और हाईवे को खोलेंगे। दोनों के पहुंचने के बाद माहौल गर्माता देखकर प्रशासन ने देर शाम को ही हाईवे खोलने की कवायद शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed