{"_id":"61e5aeabf4d54147f009fbaa","slug":"police-will-also-arrest-the-father-of-the-cashier-accused-of-embezzlement-the-registry-of-the-land-purchased-will-also-be-seized-sirsa-news-hsr622249128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी कैशियर के पिता को भी गिरफ्तार करेगी पुलिस, खरीदी गई जमीन की भी रजिस्ट्री होगी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी कैशियर के पिता को भी गिरफ्तार करेगी पुलिस, खरीदी गई जमीन की भी रजिस्ट्री होगी सीज
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव दड़बी स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 83 लाख रुपये का गबन करने का आरोपी कैशियर को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जहां एक ओर कैशियर के पिता को भी आरोपी बनाया है वहीं दूसरी ओर अब गबन के पैसे से खरीदी गई जमीन को भी कुर्क करवाया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने गबन के पैसे से खरीदे गए ट्रैक्टर और कार को बरामद कर लिया है। जबकि 95 हजार रुपये कैश भी हासिल किए जा चुके हैं। बाकी राशि की रिकवरी के लिए अब प्रयास शुरू कर दिए हैं।
डिंग थाना पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। प्रदीप कुमार दड़बी के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में कैशियर था। जांच में खुलासा हुुआ था कि कैशियर ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 83 लाख 8 हजार रुपये का गबन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि गबन की पूरी जानकारी उनके पिता को भी थी। इसलिए पुलिस ने उसके पिता मांगेराम को भी आरोपी बना लिया है और गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। अब पुलिस का प्रयास है कि गबन के पैसे से जो जमीन खरीदी है, उसे सीज किया जाए और बाकी बची राशि की भी रिकवरी की जाए।
ये है पूरा मामला
बैंक कैशियर प्रदीप कुमार पर आरोप है कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत रुपयों का गबन किया। इन पैसों से उसने कार, ट्रैक्टर खरीदे। इतना ही नहीं एक प्लॉट भी खरीदा और अपने मकान में शेड भी बनवाया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी कैशियर से 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही ट्रैक्टर और कार को भी कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस ने जमीन के कागज भी कब्जे में किए हैं और बाकी बची राशि की रिकवरी करने के लिए भी काम शुरू कर दिया है। डिंग पुलिस ने 22 जून 2021 को केस दर्ज किया था। पहले जांच सीआईए को दी गई बाद में डिंग पुलिस ने ही जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी कैशियर के पिता को भी आरोपी बनाया गया है। कार, ट्रैक्टर और 95 हजार रुपये पहले ही बरामद कर लिए हैं। गबन के पैसे से जो प्लॉट खरीदा था, उसकी रजिस्ट्री कब्जे में ले ली है और अब रजिस्ट्री को सीज करवाएंगे। साथ ही बाकी बची राशि की रिकवरी के भी प्रयास कर रहे हैं।
-कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी, डिंग थाना।