फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police says, every man do mistake in Panchayat election.

पुलिस बोली, पंचायत चुनाव में खड़े एक प्रत्याशी ने बुलाया था गड़बड़ी करने

Tue, 19 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 19 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police says, every man do mistake in Panchayat election.
गांव खारी सुरेरां में रविवार रात हुए शूटआउट के बाद से सिरसा में सनसनी फैली हुई है। शुक्र है कि पुलिस ने इसे हलके में नहीं लिया, नहीं तो ये बदमाश काफी नुकसान पहुंचा देते। मुकाबला छोटे अपराधियों के साथ नहीं, बल्कि आठ पेशेवर शूटरों से हुआ।
विज्ञापन


इन बदमाशों में से प्रत्येक पर तीन दर्जन से अधिक हत्या, लूटपाट, डकैती, जानलेवा हमले के केस दर्ज हैं। बदमाशों के फायर और हथियारों की क्षमता को हरियाणा एटीएस में शामिल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर जीत सिंह ने भांप लिया और जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसकी बदौलत हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में आतंक का प्राय बने हुए आठ बदमाशों में से छह पकड़े गए, एक बदमाश राजस्थान के नोहर निवासी मुकेश की मौत हो गई और एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में नोहर तहसील के गांव लाखासर निवासी विजय कुमार, सुनील कुमार, नोहर निवासी सोनू, राजगढ़ निवासी नवीन कुमार, भिवानी के गांव बामला निवासी अमरजीत और थाना सिवानी के गांव मिठी निवासी सोनू शामिल हैं।

इनसे नौ एमएम, 32 बोर और 315 बोर की सात पिस्तौल और काफी संख्या में कारतूस मिले। मिठी निवासी सोनू पर हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। मृतक मुकेश का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया।


एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जुबानी शूटआउट
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर जीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम के साथ मैं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का जायजा ले रहा था। सिरसा के गांव खारी सुरेरां के कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव में कई बदमाश हथियार लेकर घूम रहे हैं। हमारे पास कई इनामी बदमाशों की फोटो थी, ये फोटो सूचना देने वाले ग्रामीणों को दिखाई तो उन्होंने 50 हजार के इनाम बदमाश सोनू को पहचान लिया।

इस पर 14 टीमों को नेतृत्व में लगा दिया। टीम में शामिल सभी लोग दो गाड़ियों में सवार होकर खारी सुरेरां के पंचायती चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी कुलदीप के घर के पास पहुंचे। घर के बाहर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गोलियां गाड़ी के अगले हिस्से में लगी।

इसके बाद पुलिस ने टीम के साथ मोर्चा संभाला। आठ बदमाश गोलियां चलाते हुए दीवार कूदकर भागने लगे। एक गोली सब इंस्पेक्टर महेंद्र को लगी। महेंद्र ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और इससे बचाव हो गया। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायर शुरू किया।

दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग होने लगी। इसी बीच फायरिंग बंद हो गई और बदमाश भागने लगे। पुलिस ने हमने उन्हें घेरकर दबोच लिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पकड़े गए बदमाशों के पास से आधुनिक हथियार मिले।

पांच पिस्तौल घटनास्थल पर और दो पिस्तौल बदमाशों की फॉरचूनर गाड़ी में थे। इसके बाद शूटआउट की जानकारी विभाग के सीनियर अधिकारी और स्थानीय पुलिस को दी।

पांच खूंखार बदमाशों का कर चुके एनकाउंटर
इंस्पेक्टर जीत सिंह को हरियाणा पुलिस का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। मूल रूप से सिरसा जिले के निवासी जीत सिंह पांच साल पहले बतौर सब इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे।

इसके बाद से ही वे हरियाणा एटीएस तैनात है। अब तक उनके हाथों पांच खूंखार इनामी बदमाश एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। खारी सुरेरां में रविवार रात को उन्होंने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए छह नामी बदमाशों को काबू किया। ये सभी बदमाश हरियाणा और राजस्थान पुलिस के मोस्टवांटेड हैं।


किसी गोली से मरा बदमाश मुकेश
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश नोहर निवासी मुकेश कुमार की मौत किसी पुलिसकर्मी की गोली से हुई, अभी ये साफ नहीं हो पाया है। पुलिस व बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही थी।

बदमाश भागते हुए गोलियां चला रहे थे। ऐसे में यह भी हो सकता है कि मुकेश की मौत अपने ही साथियों की गोली लगने से हुई हो। मुकेश के शरीर पर कई गोलियां लगी हैं।


आईजी स्टाफ का कहना है कि पोस्टमार्टम के उपरांत जांच की जाएंगी, तभी साफ हो होगा कि मुकेश की मौत पुलिस की गोली से हुई या अपने साथियों की गोली से।

नोहर में कारोबारी की करनी थी हत्या
गिरफ्त में आए बदमाश हरियाणा-राजस्थान में मिठी गैंग के नाम के मशहूर हैं। मृतक बदमाश मुकेश गैंग का लीडर था। पूछताछ के दौरान
बदमाशों ने बताया कि वे 18 जनवरी सोमवार को नोहर क्षेत्र में एक कारोबारी की हत्या करने वाले थे। पुलिस ने सोमवार को बदमाशों को अदालत में पेश किया और अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रिमांड के दौरान हरियाणा सहित कई प्रदेशों की बड़ी वारदातों से पर्दा उठेगा।
सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed