फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police present on the spot after the accident in Kilianwali.

Sirsa News: किलियांवाली में ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे आने से आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police present on the spot after the accident in Kilianwali.
किलियांवाली में हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। 
सिरसा। जिले के डबवाली क्षेत्र से लगते पंजाब एरिया में आठ वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। डबवाली के किलियांवाली क्षेत्र में स्थित धागा फैक्टरी के पास सोमवार को सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। पंजाब पुलिस पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धागा फैक्टरी के पास आठ वर्षीय बच्चा दीपू उर्फ दीपक आरओ से पानी लेने गया था। इस दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर इतनी तेज गति से चला रहा था कि बच्चे के शरीर के अवशेष जगह जगह बिखर गए। लोगों ने भागकर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक को रोकने का प्रयास किया। हादसे होने के बाद वह कुछ दूर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। लोगों ने परिजनों और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इससे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम पंजाब के गिद्दड़बाहा के नागरिक अस्पताल करवाया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी हुई थी एक बच्चे की मौत

ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की लापरवाही से डबवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 दिन पहले भी एक बच्चे के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर गई थी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में भी चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अहम बात यह है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल प्रयोग मिट्ठी उठाने व अन्य सामान के लिए होने के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर गांवों के आसपास मिट्ठी उठान में इनका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed