फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   police not take lorence bishnoi on production warrant from 5 years

Sirsa News: 5 साल बाद भी लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Tue, 17 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
police not take lorence bishnoi on production warrant from 5 years
गुजरात की साबरमती जेल में है आरोपी, सुप्रीम कोर्ट से लिया है स्टे, 10 मार्च को अगली सुनवाई
विज्ञापन




गैंगस्टर संपत नेहरा, काला जठेड़ी व अंकित हरियाणवी सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस







संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। बहुचर्चित चौटाला डबल मर्डर मामले में पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पांच साल बाद भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, काला जठेड़ी व अंकित हरियाणवी सहित 15 आरोपी हैं। 14 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा लाने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। वह इस समय गुजरात की साबरमती जेल में है।







पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर 2020 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका को खारिज कर डीजीपी व एडीजीपी कानून व्यवस्था हरियाणा को निर्देश जारी किए थे कि लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा ले जाते समय उसकी हाई सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए। उस समय राजस्थान के भरतपुर की सेंट्रल जेल में कैद लॉरेंस ने हाईकोर्ट में दर्ज अपनी याचिका में कहा था कि उसे हरियाणा पुलिस से जान का खतरा है। सिरसा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले जाना चाहती है। उसे भय है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा लाने पर स्टे लगा दिया। अब भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। स्टे हटने के बाद ही पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर ला पाएगी। डबल मर्डर मामले की अगली सुनवाई सिरसा सत्र न्यायालय में 10 मार्च को होगी। अब सदर थाना डबवाली डबवाली जिले में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, हत्याकांड में लॉरेंस की अहम भूमिका

जुलाई 2022 में पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। पुलिस ने जवाब में बताया था कि चौटाला डबल मर्डर मामले में लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में पेश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करनी बेहद जरूरी है। लॉरेंस की इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका है।








इस संबंध में प्रभारी सदर थाना डबवाली शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। स्टे हटने के बाद ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाकर कोर्ट में पेश किया जा सकेगा।

4 शूटरों ने की थी शराब कारोबारियों की हत्या



संगरिया निवासी अंकित व राहुल गांव चौटाला निवासी शराब कारोबारी जय प्रकाश से बदला लेना चाहते थे। इसमें भरतपुर जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी मदद की। लॉरेंस बिश्नोई ने दोनों को अपने शूटरों के नाम बताए। अंकित व राहुल ने लॉरेंस के शूटरों को जय प्रकाश की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद अंकित व राहुल जय प्रकाश की रेकी करने में जुट गए। 20 जुलाई 2020 को जय प्रकाश अपने साथी पार्टनर मुकेश गोदारा के साथ ठेके पर पहुंचा। इसके बाद लॉरेंस के शूटर यहां पहुंचे और बीयर पीने लग गए। रात साढ़े 10 बजे जय प्रकाश व मुकेश ठेके से जाने लगे तो चारों शूटरों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed