{"_id":"d409d804c3ebf74a5ad86149c0a336e5","slug":"police-imposed-on-student-accused-of-inhumane-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने पुलिस पर लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने पुलिस पर लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप
sirsa
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेशन कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मचारियों पर एक युवती ने अमानवीय व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल युवती को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल कंवलजीत कौर का कहना है कि उनकी जीवन नगर के पास ढाणी है। वह सिरसा स्थित सीएमके कॉलेज से बीए की छात्रा है। मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर उनकी ढाणी में आए। वह घर पर अकेली थी। उसके पिता गुरभेज सिंह व अन्य परिजन घर में नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने उससे उसके पिता गुरभेज सिंह के बारे में पूछा कि वह घर पर है क्या? उसने जवाब दिया वे नहीं हैं।
छात्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने फोन करके थानेदार को कहा कि घर पर गुरभेज नहीं, उसकी लड़की है। थानेदार ने पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिया कि लड़की को पकड़ लाओ। कंवलजीत ने मना किया तो वे जबरदस्ती उसके बाल पड़कर घसीटकर ले जाने लगे और मारपीट भी की। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। थोड़ी देर बाद परिजन घर लौटे तो कंवलजीत को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। उसके पिता गुरभेज सिंह का इकबाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ भूमि विवाद चल रहा है।
रानियां थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि गुरभेज सिंह के खिलाफ भूमि पर कब्जा करने का केस पुलिस थाने में दर्ज है। सेशन कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसी कारण पुलिस आरोपी गुरभेज को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई थी। परिवार वाले आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस पर झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मनघड़ंत कहानी बनाकर पुलिस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।