फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police deployed at 9 intersections of the city, yet all roads were jammed, vehicles were seen crawling for 3 hours

शहर के 9 चौराहों पर पुलिस तैनात फिर भी सभी रास्ते रहे जाम, 3 घंटे तक रेंगते नजर आए वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police deployed at 9 intersections of the city, yet all roads were jammed, vehicles were seen crawling for 3 hours
डबवाली रोड पर जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने योजना बदली। लेकिन इससे स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं फिर भी बुधवार को सभी मुख्य रास्तों पर जाम लगा रहा। 3 घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए और जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई। हालांकि जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में 50 से अधिक होमगार्ड और यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी स्थिति को संभाला नहीं जा पा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजे से ही शहर के चौक चौराहों पर वाहनों की ब्रेक लगना शुरू हो गई। शाम चार बजे तक चौक चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शहर में आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, डबवाली रोड के लालबत्ती चौक, सांगवान चौक और सरकूलर रोड के जगदेव सिंह चौक व शिव चौक पर वाहन चालक जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचने में दो से तीन गुना अधिक समय लगा। जाम खुलवाने के लिए ठंड में भी पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे रहे। शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की ओर से कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने और रोड की चौड़ाई कम होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

शहर में नहीं लगी पीली पट्टी, नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन
शहर के डबवाली रोड, सरकूलर रोड, बरनाला रोड और बेगू रोड सहित अन्य बाजारों में अभी तक पीली पट्टी नहीं लग पाई है। जिसके कारण वाहन चालक मनमर्जी से ही चौक चौराहों और बीच रोड के वाहन को खड़ा कर चले जाते हैं। शहर के डबवाली रोड पर स्थिति बेहद खराब है। पीली पट्टी के बाहर भी दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। जिसके कारण डबवाली रोड से आवाजाही काफी प्रभावित होती है। वाहन के निकलने की जगह कम होने के कारण यहां पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से वीरवार तक शहर में रहती है जाम की स्थिति, प्लान हो रहे फेल
ठंड के मौसम में दो पहिया की बजाय चार पहिया वाहनों की संख्या पहले से दो गुना हो गई है। जिसके कारण सप्ताह के पांच दिन सोमवार से वीरवार तक शहर में जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ता है। वाहन चालकों को शहर क्रॉस करने में ही आधे से एक घंटे तक समय जाता है। वहीं पुलिस की ओर से जाम की स्थिति से निपटने के बनाए प्लान भी अब फैल होते हुए नजर आ रहे हैं।
बसों के रूट को भी किया गया था डायवर्ट, नहीं हटा अतिक्रमण
शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सभी बसों के रूट को डायवर्ट कर दिया था। एसपी ने सभी निजी अस्पताल संचालकों से बैठक कर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शहर में न तो पार्किंग की व्यवस्था बन पाई है और न ही अतिक्रमण हटाया जा सका है। हालांकि यात्रियों की बढ़ी परेशानी को लेकर प्रशासन ने कई बसों को शहर से गुजारने की अनुमति दी थी।

चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। शहर में 50 से अधिक होमगार्ड और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर के समय वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा।

डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक पर वाहनों का लगा लंबा जाम।

डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक पर वाहनों का लगा लंबा जाम।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed