फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police alert on Independence Day, 850 jawans will take charge of security

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, 850 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Mon, 14 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Independence Day, 850 jawans will take charge of security
ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करते हुए पुलिस जवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होगा। इसमें सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि होंगी। सुरक्षा के कमान पुलिस के 850 जवान संभालेंगे।
इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होगा। इसके अलावा डबवाली, ऐलनाबाद एवं कालांवाली में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर परेड, पीटी शो व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं, शहीदों के परिजनों व बेहतरीन काम करने पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिला व उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने 850 जवानों व अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। यातायात थाना प्रभारी को भी व्यवस्था बनाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। ताकि शहर में जाम की स्थिति न बन सके। इस दौरान सादी वर्दी में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जोकि असामाजिक तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखेंगे। स्टेडियम के प्रथम गेट को वीआईपी तथा अधिकारियों के प्रवेश के लिए जबकि दूसरे गेट को आमजन के लिए निश्चित किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब-राजस्थान सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न करवाने के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। जिले की सीमा के साथ लगते पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर पर भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इस दौरान जिले में प्रवेश करने वाले और दूसरे जिलों में जाने वाले वाहनों की भी पुलिस ने चेकिंग की जाएगी। शहर के मुख्य 13 नाकों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला पुलिस की ओर से स्पेशल टीमाें का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
15 अगस्त से पहले ही स्टेडियम परिसर के अलावा सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट तथा धर्मशालाओं की भी पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने पुलिस जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से पूछताछ की गई है और रेल में रखे हुए सामान की बारीकी से जांच की गईं।

वाहनों और घरों पर लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं तिरंगे

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में लोगों की ओर से घरों व वाहनों पर तिरंगे लगाए गए हैं। मोटरसाइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर, बस, ट्रक सहित अन्य वाहनों पर भी लोग तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन की ओर से भी जिलेभर में लोगों को तिरंगे बांटे गए हैं।



वर्जन
15 अगस्त को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता दिवस पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई है और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय तथा उपमंडल पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर 850 जवान व अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शांतिपूर्वक ढंग से कार्यक्रम का समापन करवाया जाएगा। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed