{"_id":"5f47efc98ebc3e876c686416","slug":"police-accused-of-selling-liquor-sirsa-news-rtk5707606154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ी पुलिस पर पैसे लेकर शराब बिकवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ी पुलिस पर पैसे लेकर शराब बिकवाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भीवां निवासी एक दंपती ने रोड़ी पुलिस पर पैसे लेकर शराब बिकवाने का आरोप लगाया है। महिला थाने में भी मामले की शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस मामले में रोड़ी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है।
भीवां निवासी बलजीत सिंह व अमरजीत कौर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके घर के सामने एक व्यक्ति काफी समय से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे उन्होंने सात जुलाई को रोड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 30 जुलाई को सिरसा महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि यहां की पुलिस ने उसे ही राजीनामा करने की नसीहत दी। इसके बाद महिला ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन करीब एक माह बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। दंपती का आरोप है कि आरोपी कहता है कि रोड़ी पुलिस उसकी जेब में है। वह थाना प्रभारी को रुपये देता है। इसलिए पुलिस उसके घर कभी छापा नहीं मारेगी। महिला ने बताया कि व्यक्ति के घर में दिनभर शराबी लोग आते-जाते रहते हैं और शराब के नशे में उनके घर के सामने गलत हरकतें करते हैं।
कोट्स
अगर कोई व्यक्ति ये साबित कर दें तो वे नौकरी छोड़ देंगे। रही बात शराब बेचने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तो वो जरूर की जाएगी। मामले की जांच करेंगे कि आरोपी पुलिस को पैसे देने की बात क्यों कह रहा है। किसी को भी गैरकानूनी कार्य करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
- ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी, रोड़ी