Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pipeline will be install in ailnabad

Sirsa News: मिनी बाईपास पर बिछेगी पाइपलाइन, मिलेगी जलभराव से राहत, नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

Sun, 10 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
pipeline will be install in ailnabad
स्ट्रीट लाइट पोल को उतारते हुए नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
मानसून से पहले शहर की व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू
विज्ञापन


फोटो -- 4,5

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। नगर पालिका ऐलनाबाद ने शहर को मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए मिनी बाईपास पर विकास कार्य शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 1, 2 और 3 से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर पुरानी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इतना ही नहीं, परियोजना पूरी होने के बाद यहां आधुनिक डेकोरेटेड स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
नगर पालिका की ओर से टिब्बी अड्डा से हनुमानगढ़ रोड तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए पहले से बने पुराने नाले को बंद किया जाएगा और बरसाती पानी की निकासी नई पाइपलाइन के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत मुख्य बाजार और टीबी अड्डा क्षेत्र में बरसात के दौरान जमा होने वाले पानी को सीधे बूस्टिंग सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। वहां से यह पानी आगे ड्रेन में डाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर में हर साल मानसून के दौरान मुख्य बाजार और टीबी अड्डा क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है। सड़कों पर पानी जमा होने से व्यापारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार दुकानों और घरों तक पानी पहुंचने से नुकसान की स्थिति भी बनती रही है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में, कार्य शुरू होने के चलते फिलहाल मिनी बाईपास क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें हटाई गई हैं और मशीनों की मदद से पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह योजना समय पर पूरी हो जाती है तो आने वाले मानसून में शहर को बड़ी राहत मिल सकती है।
लोगों ने बयां की पीड़ा
वार्ड नंबर-2 के निवासी मदन लाल ने बताया कि हर साल बरसात में टीबी अड्डा और मुख्य बाजार क्षेत्र में पानी भर जाता है। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन बिछाने का यह कदम सराहनीय है। इससे निश्चित रूप से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

व्यापारी सोनू कुमार ने कहा कि बारिश के दिनों में दुकानों के सामने पानी जमा होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई पाइपलाइन और ड्रेनेज व्यवस्था से बाजार क्षेत्र में पानी की निकासी बेहतर होगी और व्यापारियों को परेशानी से निजात मिलेगी।

कोट्स
पाइपलाइन के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी सुचारु रूप से की जाएगी। विभाग की कोशिश है कि मानसून शुरू होने से पहले कार्य पूरा कर लिया जाए। परियोजना पूरी होने के बाद नई डेकोरेटेड स्ट्रीट लाइटें लगने से मिनी बाईपास क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आएगी। साथ ही शहर की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
-अजय शर्मा, जेई, नगर पालिका, ऐलनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed