फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PhD admissions will start soon in CDLU

सिरसा: सीडीएलयू में जल्द होंगे पीएचडी के दाखिले शुरू, प्रवेश परीक्षा होगी, वीसी ने दी मंजूरी

Fri, 21 Jan 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

सभी विभागों से सीटों का ब्योरा मांगा गया है। अगले सप्ताह शेड्यूल जारी हो सकता है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर पीएचडी में दाखिला होगा।

विज्ञापन
PhD admissions will start soon in CDLU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में पीएचडी में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सीडीएलयू पीएचडी दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों से पीएचडी की उपलब्ध सीटों के लिए ब्योरा मांग लिया है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते दाखिला नोटिस जारी कर करते हुए शेड्यूल भी तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सीडीएलयू में इस समय 25 से अधिक विभागों में दाखिला चल रहे हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, लोक प्रशासन, प्रबंधन, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, पत्रकारिता एवं जनसंचार, बायोटेक, गणित, फिजिक्स सहित अन्य विभाग शामिल है, लेकिन नियमित अध्यापक केवल 16 विभागों में ही है। इसलिए इन 16 विभागों में पीएचडी का दाखिला किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में सीडीएलयू ने इस वर्ष पीएचडी दाखिला के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। अब केवल दाखिला नोटिस जारी किया जाना शेष रह गया है। दाखिला नोटिस जारी करने से पहले सीडीएलयू ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर पीएचडी की उपलब्ध सीटों का ब्योरा मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ब्योरा डीन ऑफ एकेडमिक कार्यालय के पास आ भी चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि उम्मीद है कि इस बार दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, लेकिन कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, इसलिए हो सकता है कि केवल मेरिट आधार पर दाखिला हो।

कैंपस खुलते ही परीक्षाओं की भी तैयारी, ऑफलाइन परीक्षा के लिए शेड्यूल तैयार

इस बार सीडीएलयू ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने का पक्षधर नहीं है। केवल ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी, इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। सीडीएलयू प्रशासन अब कोरोना गाइडलाइन बदलने का इंतजार कर रहा है। कैंपस खुलने के आदेश आते ही परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि सीडीएलयू प्रशासन ने अपने स्तर पर परीक्षा के लिए डेटशीट भी तैयार कर ली है।

पीएचडी दाखिला की तैयारियां पूरी : वीसी

पीएचडी दाखिला को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कुछ विभागों की सीटों को लेकर अतिरिक्त जानकारी चाहिए थी, जो विभागों से मांगी गई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह दाखिला नोटिस और शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इससे पीएचडी में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों को लाभ होगा। -प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू, सिरसा।

करीब 90 सीटों पर होगा दाखिला, फरवरी में हो सकती है प्रवेश परीक्षा 

पीएचडी दाखिला को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। 16 विभागों में करीब 90 सीटों पर दाखिला होंगे। इसके लिए शेड्यूल भी लगभग फाइनल है। उम्मीद है कि फरवरी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जा सकता है। -प्रो. सुरेश कुमार गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed