फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol pump is being built near Sirsa jail, prisoners will fill petrol

Sirsa News: सिरसा जेल के पास बन रहा पेट्रोल पंप, बंदी डालेंगे तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump is being built near Sirsa jail, prisoners will fill petrol
जेल के पास जारी पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य।
सिरसा। जेल के कैदी जल्द ही वाहनों में पेट्रोल डालते नजर आएंगे। जेल प्रशासन की ओर से इंडियन ऑयल के सहयोग से पेट्रोल पंप का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पेट्रोल डालने वाली मशीनें यहां पर लगा दी गई हैं। संभावना है कि इस माह के अंत तक पेट्रोल पंप का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल महानिदेशक इसका उद्घाटन करेंगे। इंडियन ऑयल कैदियों की पेट्रोल पंप पर सेवा लेने से पहले सभी को प्रशिक्षण भी देगा, ताकि सभी पूरे प्रोफेशनल तरीके से वहां अपनी ड्यूटी कर सकें। इसके लिए जेल प्रशासन कैदियों का चयन कर उन्हें इसी माह प्रशिक्षण के लिए भेजेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों के सुधार और पुनर्वास के उद्देश्य से जेल प्रशासन की जमीन पर पेट्रोल पंप खोले जाने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन










कार्य के बदले दिया जाएगा मेहनताना

जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप खुलने के बाद कैदियों को जेल से बाहर जाकर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनमें सुधार होगा। काम में व्यस्त रहने से जेल में अनुशासन बना रहता है और आपसी झगड़े भी नहीं होते। साथ ही उन्हें इस कार्य के बदले मेहनताना भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के साथ आने वाले समय में सीएनजी की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन












24 घंटे रहेगा खुला, सरकार के खाते में जाएगा मुनाफा



बरनाला रोड जेल के पास बनने वाला यह पेट्रोल पंप 24 घंटे चालू रहेगा। कैदियों की पंप पर शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई जाएगी। इस पेट्रोल पंप से होने वाला मुनाफा सीधे सरकार के खाते में जाएगा। वहीं, जेल कैदियों के जीवन सुधार के लिए जेल में और भी कई तरह के काम चल रहे हैं। तेल फैक्टरी, फर्नीचर काम व सिलाई सेंटर सहित कई काम इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed