फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   people of dayal colony road jammed due to lack of water supply

जलापूर्ति न होने पर दयाल कॉलोनी के लोगों ने किया रोड जाम़

Fri, 27 Sep 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
people of dayal colony road jammed due to lack of water supply
रोडजाम करके बैठी महिलाएं। - फोटो : Sirsa
शहर की दयाल कॉलोनी, सैनी मोहल्ला व बूटा राम कॉलोनी में चल रही पिछले 18 दिनों से पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार शाम को कॉलोनीवासियों ने रेलवे फाटक के पास करीब एक घंटा रोड जाम कर दिया। वार्ड 8 में पानी की समस्या को लेकर कॉलोनीवासी सड़क पर उतर आए और बोरिंग की पाइपों को सड़क पर रख दिया। रोड जाम की स्थिति को देख मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और कॉलोनीवासियों से समस्या के बारे में पूछा। कॉलोनीवासियों ने बताया पांच दिन पहले बोर किया जा चुका है लेकिन अभी तक उसमें मोटर नहीं डाली गई। पिछले कई दिनों से कॉलानी में पानी नहीं आ रहा है। जिस पर कॉलोनीवासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कालोनीवासी राजेश, सुमन, मंजू, जोनी ,रामलाल व हरविंद्र ने बताया कि पिछले 18 दिनों से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। घरों में पीने को पानी नहीं है, न ही टैंकर पानी देने पहुंच रहे हैं। कॉलोनी के कुछ हिस्से में ही पानी की पूर्ति हो रही है। घरों में पानी न होने के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। शौच जाने तक के लिए पानी नहीं है। कॉलोनी वासियों का गुस्सा देख एएसआई ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों की समस्या को देखते हुए पांच टैंकर पानी सप्लाई करने की बात कही।
विज्ञापन

कालोनीवासियों ने पूछा, ट्यूबवेल क्यों नहीं चल रहा
एएसआई भूपेंद्र सिंह ने एमसी प्रतिनिधि राजू से बात करते हुए कहा कि पांच टैंकर पानी आ रहे है। जल्द ही सभी के घरों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। कॉलोनीवासी ने एमसी प्रतिनिधि राजू चाचा से पूछा कि मोटर क्यों नहीं डाली जा रही। अगर ट्यूबवेल चल पड़े तो पानी की समस्या ही खत्म हो जाए, कब तक पानी के टैंकर मंगवाते रहेंगे। एमसी प्रतिनिधि राजू चाचा ने कहा कि मैने इस मामले में कार्यकारी अभियंता से बात की थी जिस पर उन्होंने जेई से बात करने को कहा था। इस मामले में बीते बुधवार को बात की थी तो जेई ऊषा ने वीरवार तक मोटर डालने की बात कही थी। पुुराने बोर की मोटर छोटी है वह इस बोर वेल में नहीं डाल सकते। बतां दे कि वार्ड नंबर आठ में पानी सप्लाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग नये बोरवेल की खुदाई करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed