फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People made illegal cuts on the highway in front of the roads leading to the dhanis and villages, there is a possibility of accidents

हाईवे पर ढाणियों व गांवों को जाने वाले रास्तों के सामने लोगों ने बने अवैध कट, दुर्घटनाएं होने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
People made illegal cuts on the highway in front of the roads leading to the dhanis and villages, there is a possibility of accidents
खैरपुर पुलिस चौकी के समक्ष बना कट , यहां कभी भी हो सकता है हादसा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सर्दियों में कोहरे के कारण हादसों में इजाफा होना शुरू हो जाता है। कोहरे में सहायक बनते हैं हाईवे पर लोगों द्वारा बनाए गए अवैध कट। अवैध कटों के साथ गड्ढों, झाड़ियों व सड़क धंसने के कारण चालकों के साथ दुर्घटना होने की संभावना ओर बढ़ जाती है। बीते दो वर्षों में हाइवे पर करीब 90 दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर भी लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार अवैध रूप से कट बना लिए हैं। खास जगहों पर कट ना होने के चलते नियमों का उल्लंघन करते हुए लोगों ने सड़क पर अवैध रूप से कट बना लिए हैं। प्रशासन व हाईवे मेंटीनेंस टीम भी इसकी सुध नहीं ले रही।, यह अनदेखी कोहरे के समय में लोगों पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि बरनाला रोड पर दूसरी ओर जाने के लिए एक ही कट है। जिसके कारण सड़क के दोनों और ही वाहन का आना जाना लगा रहता है। सिरसा से निकलते ही एयर फोर्स स्टेशन से 1.2 किलोमीटर तक रोड पर बना डिवाइडर ही गायब हो गया है। सड़क व डिवाइडर का लेवल एक सा है। जिसके चलते चालक अपनी मर्जी से जाम की स्थिति में गलत साइड से वाहन को निकालकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

पानी निकलने वाले नाले क्षतिग्रस्त
नेशनल हाईवे 9 पर सड़क निर्माण के साथ ही गटर बनाए गए थे। जिनमें बारिश के पानी की निकासी होती हैै। लेकिन हाईवे पर कई जगहों पर यह नाले टूटे हुए हैं तो कहीं इन में मिट्टी भरी हुई हैै। समय के साथ साथ इन नालों के साथ लगती सड़के धंस गई है। जिन्हें मिट्टी डालकर कर अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा बंद होने के चलते बंद रहती है लाइटें
नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांवों में रात के समय कोई दुर्घटना ना हो व लोगों की सुविधा के लिए डिवाइडर व साइड रोड पर लाइटें लगाई गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इन में अधिकतर लाइट रात को रोशनी ही नहीं देती।
डेंजर प्वाइंट बन रहे हादसों का कारण
शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे के साथ-साथ गांवों को शहर से जोड़ने वाले रास्तों पर भी डेंजर प्वाइंट हैं। ये प्वाइंट हादसों का कारण साबित हो रहे हैं। हालांकि नेशनल हाइवे पर नई सड़क बनने के बाद हादसों में कमी आई है लेकिन अभी भी लिंक रोड पर डेंजर प्वाइंट खतरा है। इन डेंजर प्वाइंट को लेकर हालांकि यातायात पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ-साथ स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं।
ये हैं डेंजर प्वाइंट
हाईवे पर स्थित खैरेकां के पास का प्वाइंट
घग्गर पुल के पास रोड
डबवाली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास प्वाइंट
हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल
हिसार रोड पर खैरपुर का हनुमान मंदिर के पास
भूम्मणशाह चौक से डबवाली रोड को जोड़ने वाला मिनी बाईपास रोड
चत्तरगढ़पट्टी फाटक प्वाइंट
रानियां रोड पर ऐलनाबाद और रानियां की ओर जाने वाले रास्ते का मुख्य चौक
रानियां रोड स्थित बांदरा वाली पुलिया
बेगू रोड पर नेजिया गांव का रोड
वाहन चालकों को धुंध में धीरे वाहन चलाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। हाइवे पर बने अवैध कटों को बंद करने के लिए पत्थर रखे गए हैं।

-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस सिरसा।

अलसुबह स्मॉग में सफेद पट्टी ना दिखने के चलते संतुलन बिगड़ी गाड़ी नाले से टकराई। फाइल फोटो।

अलसुबह स्मॉग में सफेद पट्टी ना दिखने के चलते संतुलन बिगड़ी गाड़ी नाले से टकराई। फाइल फोटो।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed