{"_id":"644c071546a2a7000e029427","slug":"people-kept-wandering-to-remove-errors-in-ppp-sirsa-news-c-21-1-118595-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीपीपी में त्रुटियों को दूर कराने के लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीपीपी में त्रुटियों को दूर कराने के लिए भटकते रहे लोग
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र को अपडेट करने के लिए लगे शिविर का निरीक्षण करते अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से 995 बूथों पर शुक्रवार को कैंप लगाए गए, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग कभी नगर परिषद और कभी अन्य सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटते रहे। शहर में किस स्थान पर कैंप लगेगा इसकी जानकारी वार्ड पार्षदों तक को नहीं थी। प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को भी कैंप लगाया जाएगा।
सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी जरूरी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ देने के लिए लोगों की हर प्रकार की जानकारी इसमें शामिल की जा रही है। परिवार पहचान पत्र इनकम, नाम, दिव्यांग सहित जन्मतिथि सही करवाने के लिए तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से जिला में 11 हजार 291 परिवार पहचान पत्रों में जन्म तिथि संबंधी डाटा दुरुस्त करवाया जाना है। जन्मतिथि ठीक करवाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र या फिर वर्ष 2017 से पहले बना मतदाता पहचान-पत्र मान्य होगा।
23449 परिवारों का सत्यापन शेष
इसके अलावा दिव्यांग लाभार्थियों के करीब 4911 परिवार पहचान पत्रों में दिव्यांग सर्टिफिकेट अपडेट करवाना होगा। इसके अलावा 23449 परिवार पहचान पत्र ऐसे हैं जोकि सत्यापित नहीं हैं, इन्हें वेरीफाई करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र की प्रिंट कॉपी को मुखिया के हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर पुन: अपलोड करना होगा। जिसके बाद ही परिवार पहचान पत्र वेरीफाई हो पाएगा।
विज्ञापन
कैंप संबंधित जानकारी न होने को लेकर लोगों की बढ़ी परेशानी
नगर परिषद कार्यालय पहुंचे सिरसा निवासी जगदीप सिंह, तरसेम सिंह, राम अवतार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करने के लिए कैंप लगाया गया है। लेकिन उनके वार्ड में किस जगह पर कैंप लगा है उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जिसके कारण वह नगर परिषद में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए पहुंचे थे। समाजसेवी अमित सोनी ने बताया कि कैंप लगने को लेकर उनके पास दिनभर वार्ड वासियों के फोन आते रहे हैं, लेकिन कैंप वार्ड में किसी जगह पर लगाया गया है इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है।
जिलेभर में बूथ अनुसार कैंप लगाए गए हैं, इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। अभी तक कैंप न लगने के संबंध में उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। वहां पर कर्मचारी कार्य करते मिले हैं। जन्मतिथि में बदलाव करने, दिव्यांगों का डाटा अपडेट करने, इनकम ठीक करने और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य किया गया है। - डॉ. विवेक भारती, एडीसी, सिरसा