Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patients are expressing confidence in Ayurveda and Homeopathy treatment in AYUSH wing.

Sirsa News: आयुष विंग में आयुर्वेद और होम्योपैथी इलाज में मरीज जता रहे विश्वास

Wed, 03 Jul 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Patients are expressing confidence in Ayurveda and Homeopathy treatment in AYUSH wing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के लोगों को आयुर्वेद और होम्योपैथी के माध्यम से इलाज करवाने में विश्वास बढ़ा है। जिले के नागरिक अस्पताल में स्थापित आयुष विंग में इलाज के लिए प्रतिदिन 50 के करीब पहुंच रहे हैं। इस विंग में लोगों का आयुर्वेद, होम्योपैथी, योगा और पंचकर्मा पद्धति के तहत इलाज किया जाता है।
नागरिक अस्पताल वर्ष 2009 में इस विंग की स्थापना की गई थी। शुरुआत में इस विंग को दवाओं की कमी से गुजरना पड़ा। ऐसे में मरीज भी इक्का दुक्का आए। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की काउंसिलिंग ही की। जब विंग में दवाइयां आई तो लोगों आयुर्वेद और होम्योपैथी पर विश्वास जताते हुए इलाज करवाने लगे। अब इस विंग में 50 मरीज प्रतिदिन इलाज करवाने पहुंच रहे है। आयुष विंग में चार प्रकार से उपचार किया जाता है। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, योगा और पंचकर्मा पद्धति शामिल है। इलाज के लिए डायरिया, बुखार, खांसी, जुकाम, त्वचा के रोग, जोड़ों के दर्द, मसल पैन आदि बीमारियों के मरीज आते हैं।
विज्ञापन


कैंप लगाकर लोगों को किया जागरूक
आयुष विंग की मुख्य चिकित्सक डॉ. दीपिका ने बताया कि शुरुआत में इन पद्धतियों के बारे में जानते नहीं थे। जो जानते थे, वे उपचार करवाना जरूरी नहीं समझते थे। इसलिए गांव गांव स्तर और नागरिक अस्पताल में विशेष कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया कि एलोपैथी के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी भी होता है, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को ठीक करता है। धीरे-धीरे लोगों ने उपचार करवाना शुरू किया और लोगों का विश्वास बढ़ा। टीमों ने इस पद्धति के बारे में स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और कैंपस आदि में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों में जागरुकता न होने के कारण आयुर्वेद और होम्योपैथी से वे दूर थे। लोगों में धारणा बनी हुई थी कि इस पद्धति से इलाज करवाने में काफी समय लगता है। आज के इस दौर में ऐसा नहीं है। दो सालों की मेहनत का परिणाम है कि आज प्रतिदिन 50 ओपीडी हो गई है। - डॉ. दिपीका, मुख्य चिकित्सक आयुष विंग, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed