फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passengers please note... your trains are delayed due to fog

Sirsa News: यात्रीगण कृपा ध्यान दें... धुंध के कारण आपकी ट्रेनें देरी से हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Passengers please note... your trains are delayed due to fog
सिरसा। जिले में बुधवार को भी घनी धुंध छाई। इसके चलते ट्रेनों और बसों की रफ्तार धीमी हो गई। हिसार से सिरसा पहुंचने वाली सभी ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब नौ घंटे की देरी से सिरसा पहुंची। इस गाड़़ी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सिरसा पहुंचना था। यह ट्रेन रात को 7 बजकर 33 मिनट पर सिरसा पहुुंची। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिनों से नियमित रूप से ट्रेन धुंध और कोहरे के कारण लेट हो रही हैं। चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर आदि रूटों पर चलने वाली बसें भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। अलसुबह होने वाली धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम होती है। मंगलवार रात्रि 9 बजे के बाद से ही हल्की धुंध छाने लगी थी। रात ढलने के साथ ही धुंध का प्रभाव बढ़ने लगा। सुबह पांच बजे के दौरान धुंध घनी हो गई। इसकी वजह से दृश्यता न के बराबर रही। सुबह 8 बजे तक वाहन सामान्य रफ्तार की तुलना में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी कम चलते हुए नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद सूयदेव के दर्शन हुए। आईएमडी के अनुसार आगामी दो दिन तक घनी धुंध पड़ने की आशंका है। इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ ही अगले 4 दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


तापमान में रहा हल्का उतार चढ़ाव
मंगलवार की तुलना में बुधवार व मंगलवार रात्रि के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर बुधवार को 9 डिग्री दर्ज किया गया और इसी तरह अधिकतम तापमान बीते दिवस 22.4 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। वहीं इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी तो वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ियां इस प्रकार हुईं प्रभावित
- फाजिल्का रेवाड़ी- हिसार से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सिरसा पहुंचती है, आज 10 बजकर 43 मिनट पर पहुंची।
- सिरसा एक्सप्रेस-हिसार से सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सिरसा पहुंचती है जो आज 11 बजकर 21 मिनट पर पहुंची।
- गोरखधाम-हिसार से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सिरसा पहुंचती है, जो आज रात 7 बजकर 33 मिनट पर पहुंची।
- श्री गंगानगर-हिसार से शाम 6 बजे सिरसा पहुंचती है, जो आठ बजे सिरसा पहुंची।
- किसान एक्सप्रेस-हिसार से रात 7 बजकर 30 मिनट पर सिरसा पहुंचती है, जो रात 9 बजे सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed