Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   park will be decorated on diwali

Sirsa News: दिवाली पर जगमगाएंगे बाजार-पार्क, नगर पालिका ने शुरू किया सुंदरीकरण

Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
park will be decorated on diwali
कालांवाली। दीपावली के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली की लड़ियां लगाते कर्मचारी। विभाग
- नगरपालिका की ओर से शहर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू
विज्ञापन

- रेलवे ओवरब्रिज सहित प्रमुख सड़कों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
- शहीद उधम सिंह, शहीद भगत सिंह और क्रांतिकारी पार्क भी होंगे रोशन

फोटो ---- 7

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। दिवाली पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका कालांवाली को रोशनी से जगमगाने और आकर्षक बनाने का कार्य कर रही है। प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बिजली की लड़ियां लगाई जा रही हैं।
नगर पालिका प्रधान महेश गोयल और सचिव गिरधारी लाल इसकी देखरेख कर रहे हैं। कृष्णा फ्लावर एंड लाइट डेकोरेशन कालांवाली को सजाने की जिम्मेदारी निभा रही है। शहर के सुंदरीकरण और रोशनी की व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी के खुह वाला बाजार, नई मंडी क्षेत्र में रेलवे फाटक से पंजाब बस स्टैंड तक लड़ियां लग रही हैं। पंजाब बस स्टैंड से डबवाली रोड और नया थाना रोड तक भी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। ओढ़ां कैंचियों से डबवाली रोड और रेलवे ओवरब्रिज भी सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर रोशनी
सड़कों पर लगे बिजली के खंभों और डिवाइडर पर बनी जालियों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इन लाइटों की रोशनी से शहर के मुख्य मार्ग और बाजार आकर्षक नजर आएंगे। त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में आने वाले लोगों को रोशनी से सजे शहर का नजारा देखने को मिलेगा। नगरपालिका का उद्देश्य शहर को उत्सव के लिए तैयार करना है।

पार्कों का सुंदरीकरण
नगर पालिका प्रशासन शहर के प्रमुख पार्कों को भी दिवाली पर सजा रहा है। शहीद उधम सिंह पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क को रोशनी से जगमगाया जाएगा। ओढ़ां कैंचियों पर स्थित क्रांतिकारी पार्क को भी बिजली की लड़ियों से सजाया जाएगा। नगर पालिका का प्रयास है कि सार्वजनिक स्थलों को भी आकर्षक स्वरूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed