फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Parents will also have to come forward to prevent drug abuse: Duggal

नशे की रोकथाम के लिए अभिभावकों को भी आना होगा आगे : दुग्गल

Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Parents will also have to come forward to prevent drug abuse: Duggal
सिरसा। जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबो​धित करतीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल। स्रोत :
सिरसा। नशा रोकने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में डबवाली में नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया था। पुलिस की ओर से भी युवाओं को खेलों से जोड़ा जा रहा है ताकि युवा नशे की दलदल में न फंसे। यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनीता दुग्गल ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सरकार और प्रशासन के साथ अभिभावकों को भी आगे आना होगा। उन्हें नजर रखनी चाहिए कि बच्चा किस संगत में है। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। यदि सब मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से नशे पर रोक लगेगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली देना कांग्रेस का कल्चर
दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली देना कांग्रेस का कल्चर बन गई है। कांग्रेस के नेता एक ऐसे जनप्रिय नेता को गालियां दे रहे हैं जिन्हें देश की जनता प्यार करती है। भाजपा की देश-प्रदेश की सरकार जनता के हित में काम कर रही है। इसी कारण जनता ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर से मिलेंगे 2100 रुपये

प्रदेाश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह योजना प्रदेश की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान करने का काम करेगी। इसके लिए प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र हैं।

चरणबद्ध तरीके से अन्य आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेगा लाभ
पूर्व सांसद ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना योजना में उन परिवार की महिलाओं को शामिल किया गया है। जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। बाद में इस योजना का विस्तार किया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से अन्य आयु वर्ग की महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। हो सकता है कि 23 वर्ष आयु की शर्त है में भी सुधार कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed