फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   parashuram jayanti celebrated

अन्याय के खिलाफ खड़े हों, नशे से दूर रहें युवा : बाबा ब्रह्मदास

Sun, 19 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
parashuram jayanti celebrated
परशुराम जयंती पर बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि देवकुमार शर्मा व अन्य गणमान्य लोग। संस
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया पर भव्य समारोह का आयोजन
विज्ञापन



- भगवान परशुराम ने भी अधर्म का नाश कर सत्य और धर्म की स्थापना की : चेयरमैन

- शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित


फोटो - 18

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा ने रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री गीता भवन मंदिर के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया। समारोह में डेरा बाबा भूमणशाह गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज उपस्थित रहे।
मुख्या अतिथि के तौर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निदेशक देव कुमार शर्मा ने शिरकत की। इससे पूर्व भगवान परशुराम चौक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि आज का दिन अत्यंत हर्ष और उल्लास का है क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जब भी धरती पर किसी महापुरुष का अवतार होता है तो उसके पीछे कोई विशेष उद्देश्य होता है। महापुरुष समाज के उद्धार के लिए ही इस धरा पर अवतरित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मदास ने कहा कि जब पाप, अत्याचार और अज्ञानता बढ़ जाती है तथा धर्म का ह्रास होने लगता है तब भगवान परशुराम ने अवतार लेकर अधर्म का नाश किया और धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज हम सभी का कर्तव्य है कि जहां कहीं भी अन्याय और पाप हो रहा हो, उसका दृढ़ता से विरोध करें। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें।



चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि जुर्म व अत्याचार कभी नहीं सहना चाहिए बल्कि उसका हमेशा विरोध करना चाहिए, तभी जीवन सार्थक बनता है। अपने लिए तो सभी लड़ते हैं लेकिन हमारी सोच भगवान परशुराम, श्री गुरु गोबिंद सिंह, शहीद भगत सिंह और स्वतंत्रता सेनानियों जैसी होनी चाहिए। यदि हम समाज के लिए जीते हैं तो देश तरक्की करता है और कोई भी व्यक्ति भोजन, दवा व शिक्षा से वंचित नहीं रहता।




तारकेश्वर धाम के प्रमुख सेवक गोविंद कांडा ने कहा कि भगवान परशुराम साहस, पराक्रम और धर्म के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा को 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि जब हम पूरे समाज को अपना परिवार मानने लगते हैं तभी सच्चे संस्कार विकसित होते हैं और देश प्रगति करता है। समारोह में समाजसेवी सुनील गर्ग ने श्री ब्राह्मण सभा को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की।


इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान अर्जुन शर्मा, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, शंकर शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार शंकर देव शर्मा, सुनील गर्ग, कुलदीप मित्तल, विभोर सेतिया, रजिस्ट्रार डाॅ. सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed