फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   panchayat election

चेयरमैन के लिए जोड़-तोड़ शुरू

Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
panchayat election

जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव परिणाम आने के बाद अब चेयरमैन

विज्ञापन
के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। जिला परिषद का चेयरमैन इनेलो का बनना तय है, क्योंकि 24 में से 13 उम्मीदवार इनेलो के जीते हैं।

अब किसको चेयरमैन बनाना है, यह फैसला शीघ्र ही इनेलो की बैठक में किया जाएगा। उधर, ब्लॉक समितियों के लिए भी चेयरमैन के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। इनेलो का दावा है कि अधिकतर खंडों में इनेलो के सदस्य अधिक संख्या में जीते हैं, इसलिए इनेलो के चेयरमैन नियुक्त होना तय है।

जिला परिषद के सदस्यों का परिणाम आने के बाद अब सबकी नजरें चेयरमैन के पद पर हैं। हालांकि चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन पुरुष सदस्य भी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि चेयरमैन किसको बनाया जाना है। इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन का कहना है कि शनिवार को अभय चौटाला बैठक लेंगे, जिसमें सभी से विचार विमर्श के बाद चेयरमैन का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ब्लॉक समितियों के लिए भी चेयरमैन नियुक्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी, क्योंकि अधिकतर ब्लॉक समितियों में इनेलो के सदस्य अधिक संख्या में विजयी रहे हैं।

बता दें कि जिप के लिए कांता चौटाला का चेयरमैन बनना तय था, लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद अब चेयरमैन के लिए निर्णय किया जाना लंबित है। इनेलों के विजयी सदस्यों का कहना है कि पार्टी हाईकमान का जो निर्देश होगा, उसी को चेयरमैन बना दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पदम जैन ने बताया कि सभी खंडों में ब्लॉक समितियों के चेयरमैन के लिए विधायकों को कार्य सौंपा गया है, वे शीघ्र ही सदस्यों का विवरण और चेयरमैन के लिए अभय चौटाला से मंत्रणा करेंगे।

यह कार्रवाई आज शाम से ही शुरू हो जाएगी। अब तक लगातार जिला परिषद में इनेलो को बहुमत मिलता आ रहा है। सबसे पहले इनेलो की कांता देवी उसके बाद राधे राम गोदारा चेयरमैन बने। उसके बाद अभय सिंह चौटाला और अंतिम योजना में डॉ. सीता राम जिला परिषद के चेयरमैन रहे हैं। इस बार भी इनेलो का ही चेयरमैन बनने जा रहा है।

चार महिलाओं में एक के सिर सजेगा ताज
इनेलो की ओर से जोन नंबर तीन से निर्मला देवी 4070 मतों से विजयी रही हैं, 11 नंबर जोन से रेणु बाना 2800 मतों से विजयी रही हैं, 21 नंबर जोन से रविंद्र पाल कौर 1936 मतों से और 22 जोन से सुखराज कौर 1890 मतों से विजयी रही हैं।

अब इन चार महिला सदस्यों में से ही एक के सिर चेयरमैन का ताज सजना तय है। निर्मला गांव चौटाला से है और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. सीताराम की रिश्तेदार हैं और डॉ. सीताराम अभय सिंह चौटाला के सबसे विश्वासपात्र हैं, ऐसे में चेयरमैन का ताज निर्मला के सिर बांधा जा सकता है, क्योंकि वे सर्वाधिक मतों से जीतने वाली इनेलो प्रत्याशी रही हैं। दूसरी ओर रेेेणु बाना को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दूसरी ओर ब्लॉक समितियों को लेकर अभी तक तस्वीर इसलिए साफ नहीं हुई है, क्योंकि सभी सदस्यों ने आजाद तौर पर चुनाव लड़ा था और देखना यह है कि कौन सदस्य किस पार्टी का दामन थामता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विजयी सदस्यों में अधिक संख्या इनेलो से संबंधित सदस्यों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed