{"_id":"62cc632a64a86071f118ce20","slug":"outsourcing-workers-on-strike-patients-remain-upset-sirsa-news-hsr6364382104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बर्खास्त कोविड कर्मचारियों की ज्वाइनिंग करवाने को लेकर नागरिक अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। इसके कारण अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। ऐसे में जांच करवाने के लिए आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कर्मचारियों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। हालांकि बैठक में किसी भी तरह का फैसला नहीं हो पाया ।
कोविड कर्मचारियों की ज्वाइनिंग को लेकर नागरिक अस्पताल में आउट सोर्सिंग पालिसी के तहत लगे सफाई कर्मचारी, गार्ड, डाटा ऑपरेटर, नर्स व फार्मासिस्ट भी हड़ताल पर रहे। इमरजेंसी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्य करते हुए नजर आए। करीब 100 आउटसोर्सिंग कर्मचारियो के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में दिनभर सफाई का कार्य नहीं हो पाया। गार्ड न होने के कारण डॉक्टरों के कैबिनों में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। इससे परेशान होकर कई डॉक्टर्स को भी सीट तक छोड़नी पड़ीं। वहीं कई मरीज परेशान होकर बिना जांच करवाए लौटते हुए नजर आए।
पर्ची काटने व दवाई देने की प्रक्रिया धीमी
पर्ची काटने वाले कर्मचारी हड़ताल पर जाने के बाद प्रशासन नेे अन्य कर्मचारियों को सीट पर बैठाया गया। लेकिन उन्हें जानकारी कम होने के कारण पर्ची काटने में काफी समय लगा। इसके कारण दिनभर पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की कतार लगी हुई दिखाई दी। अस्पताल की डिस्पेंसरी में भी दो ही कर्मचारी तैनात दिखे। इसके कारण यहां पर भी मरीजों को एक घंटे तक लाइन में लगकर दवाई लेने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का किया प्रयास, पुलिस ने रोका
बर्खास्त कोविड कर्मचारियों को ज्वाइनिंग करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अस्पताल के पार्क में धरना दे दिया। सुबह सीएमओ ने कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद सीएमओ ने बर्खास्त कर्मचारियों के संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उसकी जानकारी देने की बात कह कर्मचारियों को वापस भेज दिया। दोपहर ढाई बजे तक कर्मचारियों को बैठक के लिए नहीं बुलाया गया तो कर्मचारियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और सीएमओ कार्यालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को मौके पर ही रोक दिया। ऐसे में सीएमओ ने कर्मचारियों को दोबारा से बैठक करने के लिए बुलाया। देर शाम तक कर्मचारियों अधिकारियों की बैठक होती रही, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मदन लाल खोद, सचिव राजेश भाकर, आउटसोर्सिंग कर्मचारी के सुमित्रा रानी, अमित कुमार, बलदेव सिंह, करमा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद मरीजों को सुविधा देने के लिए अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कर्मचारियों की मांगों संबंधित पत्र भी मुख्यालय में भेजा गया है। जल्द ही कर्मचारियों की ज्वाइनिंग होने की उम्मीद है। -डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल सिरसा ।

अस्पताल में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।- फोटो : Sirsa

सीएमओ कार्यालय का घेराव करने निकले कर्मचारियों को बैरिकेड लगाकर रोकती पुलिस। संवाद- फोटो : Sirsa