फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opium was being smuggled on the railway station platform, GRP caught the supplier and smuggler

Sirsa News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर हो रही थी अफीम की तस्करी, जीआरपी ने सप्लायर व तस्कर को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Opium was being smuggled on the railway station platform, GRP caught the supplier and smuggler
जीआरपी की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
सिरसा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर राजकीय रेलवे पुलिस सिरसा व रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को तस्करी कर रहे दो युवकों को एक किलो 68 ग्राम अफीम सहित दबोचा। आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई। आरोपी मुकेश रामगंज मंडी जिला कोर्ट राजस्थान व मंदीप सिंह गांव कलाल वाला जिला बठिंडा पंजाब का रहने वाला है।
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपियों को सिरसा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे हिसार के एनडीपीएस एवं एवीटी स्टाफ इंचार्ज एएसआई बलवीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सिरसा जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया था।
विज्ञापन


इसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर खड़े दो युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मंदीप सिंह के पास से एक किलो 68 ग्राम अफीम और मुकेश के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मुकेश कोटा से अफीम लेकर सिरसा रेलवे स्टेशन आया था। यहां उसने मंदीप सिंह से 50 हजार रुपये लेकर उसे अफीम दे दी। मंदीप बठिंडा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था और मुकेश कोटा जाने वाली ट्रेन का।
विज्ञापन
विज्ञापन






काम धंधा नहीं मिला तो तस्करी करने लगा मुकेश

पूछताछ में मुकेश ने जीआरपी को बताया है कि वह 9वीं कक्षा पास है। उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसे कोई काम धंधा नहीं मिल रहा था, इसलिए वह अफीम तस्करी करने लगा। वहीं मंदीप ने पुलिस को बताया है कि वह 12वीं पास है। उसे अफीम खाने की लत लग गई है। उसने 50 हजार रुपये में अफीम मंगवाई थी।





एसपी रेलवे हिसार ने गठित किया सेल

जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि रेलवे एसपी हिसार नितिका गहलोत ने नशा तस्करी व चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एनडीपीएस एवं एवीटी सेल गठित किया है। ये स्टाफ रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान चलाता है। इसी अभियान के तहत जीआरपी को उक्त सफलता हासिल हुई है।











-----------आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपियों को सिरसा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। रिमांड अवधि में तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- बलवीर सिंह, इंचार्ज, एनडीपीएस एवं एवीटी सेल हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article