फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery

OP Chautala Death: तिरंगे में ओपी चौटाला, हरी पगड़ी और पहनाया चश्मा, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई नेता, Photos

Sat, 21 Dec 2024 02:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा के बडबाली में तेजा खेड़ा फार्म हाउस में ओपी चौटाला के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी है। उनके चाहने वाले नम आंखों से ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं दूसरे राज्यों व दलों के नेता भी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery
ओपी चौटाला को श्रद्धांजिल देते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सिरसा के डबवाली तेजा खेड़ा फार्म हाउस में रखा गई है। उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा भी पहनाया गया। जनप्रिय और किसान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी उन्हें श्रद्धासुमन देने के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ओपी चौटाला के अंतिम दर्शनों के लिए दूसरे राज्यों से भी नेता पहुंचे हैं। इसके अलावा उनके समर्थक, प्रसंशक व चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। ओपी चौटाला के नजदीकी गमगीन हैं। कुछ लोगों के आंखों में आंसू हैं। उनके चाहने वालों के लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला समय है। अंतिम दर्शन के लिए पहुंची कुछ महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने रोते हुए ओपी चौटाला को पुष्ट भेंट कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery
ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि देते पंजाब भाजपा नेता मनप्रीत बादल। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर में मंत्री अरविंद शर्मा, कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, डबवाली से कांग्रेस नेता केवी सिंह, पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री भाजपा नेता मनप्रीत बादल, निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दी। ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने पुलिस की टुकड़ी पहुंच गई है।



तेजा खेड़ा फार्म हाउस के अंदर और बाहर लोगों की खासी भीड़ लगी हुई है। 

OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery
दादा की अर्थी को कंधा देते दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
लंबी लाइन आई नजर
नम आंखों से अपने नेता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। हर कोई हाथ जोड़ कर नम आंखों से अपना नेता को विदाई दे रहा है।

OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery
ओपी चौटाला पर तिरंगा चढ़ाते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
बेटे अभय चौटाला ने पिता को किसान-मजदूर वर्ग का मसीहा तो पौते दुष्यंत ने लौहपुरुष बताया
पिता के निधन पर उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर लिखा- पिताजी का निधन सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को लौहपुरुष बताया।

 

OP Chautala Death Many leaders arrived for last sight Manpreet badal Rajendra Rathore Photo gallery
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे नेता। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। आज दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed