फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only two out of 19 candidates could save their deposits.

Sirsa News: 19 में से सिर्फ दो प्रत्याशी ही बचा पाए अपनी जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Only two out of 19 candidates could save their deposits.
सिरसा। लोकसभा के लिए मंगलवार को प्रदेश में सभी 10 सीटों की मतगणना हो गई। इनमें सिरसा संसदीय सीट की मतगणना के बाद जारी नतीजों में कुल 19 प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही ऐसे थे जो अपनी जमानत बचा पाए। यानि 17 प्रत्याशी ऐसे थे जो कुल पोल वोट का 1/6 यानि 16.66% प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी 12500 रुपये तय जमानत राशि जब्त हो गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 7 लाख 33 हजार 823 वोट लेकर विजेता बनीं।
विज्ञापन

वैसे तो जमानत राशि 25000 रुपये है, लेकिन सिरसा रिजर्व सीट होने के कारण यहां पर जमानत राशि 12500 है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ही अपनी जमानत बचा पाए हैं। कुमारी सैलजा को 7 लाख 33 हजार 823 वोट यानि 54.17 प्रतिशत वोट मिले, वहीं डॉ. अशोक तंवर को 4 लाख 65 हजार 326 वोट यानि 34.35 प्रतिशत वोट मिले। बता दें कि सिरसा संसदीय सीट पर छठे चरण में 25 मई को हुए मतदान में कुल 19 लाख 37 हजार 689 वोटों में से कुल 13 लाख 54 हजार 632 वोट पोल हुए थे। इनमें पोस्टल बैलेट के वोट 2683 रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed