{"_id":"5e3b079b8ebc3ee5ba7df36c","slug":"only-five-schools-out-of-25-submit-the-report-of-form-6-to-deo-sirsa-news-rtk54080757","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म 6 ना भरने वाले 30 में से केवल पांच स्कूल ही ऑडिट रिपोर्ट लेकर पहुंचे डीईओ कार्यालय, 25 नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म 6 ना भरने वाले 30 में से केवल पांच स्कूल ही ऑडिट रिपोर्ट लेकर पहुंचे डीईओ कार्यालय, 25 नहीं आए
विज्ञापन
only five schools out of 25 submit the report of form 6 to DEO
- फोटो : Sirsa
शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के तहत फार्म-6 न भरने वाले 30 स्कूलों को शो-कॉज नोटिस दिया था। इन स्कूलों को पांच फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी को यह रिपोर्ट जमा करवानी थी। बुधवार को केवल पांच स्कूल ही अपनी ऑडिट रिपोर्ट लेकर डीईओ कार्यालय में पहुंचे। बाकी 25 निजी स्कूलों ने फार्म 6 के तहत कोई जानकारी नहीं दी।
बुधवार को डीईओ कार्यालय में 30 स्कूलों में से एक स्कूल ने फार्म-6 का रिकॉर्ड व सीडी कार्यालय में जमा करवाई। वहीं चार स्कूलों से आए स्टॉफ सदस्य ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट ने फार्म-6 भरने से मना कर दिया था। स्कूल स्टॉफ ने कहा कि उन्होंने फार्म-6 इसलिए नहीं भरा क्योंकि उनके स्कूल ने फीस में कोई वृद्धि नहीं करनी थी। प्राइवेट स्कूल स्टॉफ सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष फार्म-6 को लेकर नियम यह था कि स्कूल अगर फीस में बढ़ोतरी करना चाहता है तो फार्म-6 भरे। लेकिन यह फार्म भरना जरूरी है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जब सभी प्राइवेट स्कूलों को पत्र जारी कर फार्म-6 से संबंधित जानकारी मांगी गई थी तो क्यों नहीं जमा करवाई गई। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र की अनदेखी क्यों की गई है। फार्म-6 को ऑनलाइन करने की तिथि निकल चुकी है। अब फार्म-6 नहीं भरा जा सकता, लिखित में फार्म-6 न भरने का कारण बताएं। विभाग की ओर से जब निर्देश थे तो यह जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए थी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को बीती 31 दिसंबर तक फार्म-6 भरकर रिकॉर्ड को खंड शिक्षा कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए थे। जिसमें उन्हें फार्म -6 के साथ तीन साल की रजिस्टर्ड चार्टड अकाउंटेंट से ऑडिट रिपोर्ट साथ ऑनलाइन भरनी थी। अंतिम तिथि निकलने के बाद भी शिक्षा विभाग ने जनवरी माह में भी प्राइवेट स्कूलों को दो बार नोटिस जारी कर रिपोर्ट को जमा करवाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन फिर भी जिला के 30 स्कूलों ने फार्म-6 की रिपोर्ट जमा नहीं करवाई। सभी प्राइवेट स्कूलों की फार्म-6 संबंधित न होने के कारण हिसार आयुक्त ने सोमवार को चार जिलों के हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा के जिला शिक्षा आधिकारियों की बैठक ली और फार्म-6 का रिकॉर्ड नहीं जमा करवाने वाले स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा। जिले के 30 स्कूलों को बीते मंगलवार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।
14 स्कूलों ने भरा था फार्म-6, 14 स्कूलों ने नहीं की जानकारी ऑनलाइन
शिक्षा विभाग द्वारा 30 स्कूलों को जारी शोकॉज नोटिस में से फार्म-6 को ऑनलाइन ना करने वाले 30 स्कूलों में से 14 स्कूलों ने फार्म तो ऑनलाइन भरे। लेकिन उसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाई। इसके साथ ही 16 स्कूलों में से ऐलनाबाद के 5 स्कूल, बडागुढ़ा के तीन स्कूल, नाथूसरी चोपटा के तीन स्कूल, रानियां के एक स्कूल व डबवाली के चार स्कूल ने फार्म-6 को ऑनलाइन नहीं भरा।
फार्म-6 नहीं भरने वाले 30 स्कूलों में से 5 स्कूल ही उपस्थित हुए है। 25 स्कूलों को एक दिन का समय ओर दिया गया है, अगर वह फार्म-6 से संबंधित जानकारी नहीं देते तो रिकॉर्ड ना उपलब्ध करने वाले स्कूलों की सूची हिसार आयुक्त को भेज दी जाएगी। वे ही कार्रवाई करने के निर्देश देंगे। - राजेश चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।