फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Online registration started, will give message of healthy lifestyle and de-addiction

Sirsa News: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, स्वस्थ जीवनशैली और नशा मुक्ति का देगी संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Online registration started, will give message of healthy lifestyle and de-addiction
पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड करें स्कैन। 
डबवाली। प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के लिए 24 अगस्त को डबवाली में यूथ मैराथन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में मैराथन के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि यूथ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मैराथन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rundabwali.com भी लॉन्च की है। इसके माध्यम से इच्छुक प्रतिभागी घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा दिए गए स्कैनर के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को न केवल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी समयबद्धता और आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, डीआरओ संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद आसान है ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

प्रतिभागी मैराथन में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट https://rundabwali.com/register/ पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा दौड़ श्रेणी 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर या 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन) का चयन करें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु वर्ग और पता दर्ज कर फॉर्म जमा करें। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि यूथ मैराथन तीन दूरी श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी में होगी। प्रतिभागी ओवरऑल कैटेगरी के अलावा अंडर 18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

ये रूट किए गए हैं तय
यूथ मैराथन के रूट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम अर्पित संगल ने बताया कि मैराथन की शुरुआत डबवाली की नई अनाज मंडी के बी ब्लॉक से शुरू होगी जो डबवाली के कॉलोनी रोड तक जाकर वापिस बी ब्लॉक तक पहुंचेगी। 10 किलोमीटर की दौड़ बी ब्लॉक से शुरू होकर चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ के समीप स्थित वाका स्टेडियम तक जाकर वापिस बी ब्लॉक में पहुंचेगी। वहीं 21.1 किलोमीटर दूरी वाली दौड़ बी ब्लॉक से वाका स्टेडियम तक पहुंच कर वापिस बी ब्लॉक तक दो राउंड लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed