{"_id":"68812a291cc6fdce840f65f8","slug":"one-thousand-policemen-will-take-responsibility-of-security-for-cet-sirsa-news-c-128-1-sir1004-141296-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीईटी के लिए एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीईटी के लिए एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते एसपी मयंक गुप्ता।
सिरसा। जिले में 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें परीक्षा वाले दिन सुरक्षा प्रबंधों, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण व ड्यूटी स्टाफ की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
ये लाना है प्रतिबंधित
एसपी मयंक गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, किताबें, पेजर आदि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, दूसरे की जगह परीक्षा देना या फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मानक अनुसार पुलिसकर्मी, होमगार्ड, महिला पुलिस व निगरानी स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर मेटल डिटेक्टर व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा जांच की जाएगी। किसी भी ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी या स्टाफ को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
500 मीटर दूर बनाई जाएगी पार्किंग
ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बलों की तैनाती की गई है। प्रत्येक थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे केंद्रों के आस-पास के क्षेत्रों पर गश्त करें, नए किरायेदारों की जानकारी लें व साइबर कैफे व फोटोस्टेट दुकानों को बंद रखें। पार्किंग के लिए 500 मीटर दूर चिन्हित स्थान बनाए गए हैं।
पुलिस ने की ये अपील
- परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न करें। परिजन अभ्यर्थियों के साथ केंद्र तक न आएं।
- यदि कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
पुलिस हेल्पलाइन : 112
पुलिस कंट्रोल रूम सिरसा : 01666-247811, 88140-11628